1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस और परिजनों में मारपीट, कई हुए घायल

सुल्तानपुर में आये दिन मारपीट करने के आरोपी को पकड़ने गयी पुलिस और परिवार वालों के बीच विवाद हो गया। मामला इस कदर बिगड़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। पुलिस युवक को जबरन ले जाना चाह रही थी और परिवार की महिलाएं उसे रोकने पर उतारू थी।

less than 1 minute read
Google source verification

सुल्तानपुर में आये दिन मारपीट करने के आरोपी को पकड़ने गयी पुलिस और परिवार वालों के बीच विवाद हो गया। मामला इस कदर बिगड़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। पुलिस युवक को जबरन ले जाना चाह रही थी और परिवार की महिलाएं उसे रोकने पर उतारू थी। लिहाजा दोनों तरफ की मारपीट में जहां एक महिला अपने आप को घायल बता रही है वहीं दूसरी तरफ तीन पुलिसकर्मी भी घायल बताये जा रहे हैं। फिलहाल मामला बढ़ता देख नवागंतुक पुलिस अधीक्षक ने मामले की कमान संभाली और कई भारी मात्रा में पुलिस भेज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के बरुई गांव का है। इसी गांव के रहने वाले राजा सिंह पर आरोप है कि वो आये लोगों से मारपीट कर वाद विवाद किया करता था। इसी में एक व्यक्ति की शिकायत पर आज गोसाईंगंज पुलिस राजा सिंह को पकड़ने बरुई गांव गई हुई थी। आरोप है कि पुलिस जबरन राजा को ले जाने लगी तो परिवार वालों ने विरोध किया। पुलिस वाले तब भी नही माने तो राजा सिंह के परिवार वालों जबरन रोकने लगे। मामला लाठी डंडों तक पहुंच गया और मारपीट शुरू हो गई। इसी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल इस घटना में जहां राजा सिंह के परिवार की एक महिला अपने आपको घायल बता रही। वहीं दूसरी तरफ तीन पुलिसकर्मी घायल बताये जा रहे हैं। वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक ने भारी मात्रा में पुलिस बल रवाना किया जिसके बाद राजा सिंह को गिरफ्तार किया जा सका।

Story Loader