सुलतानपुर. बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेई और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' तो आपको याद ही होगी, सुलतानपुर जिले में उससे भी खतरनाक एक गैंग हैं, जिसका नाम 'रामनगर इमिलिया गैंग' है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इस बेहद खतरनाक गैंग के आपसी टकराव में अब तक 24 हत्याएं और 6 पुलिस एनकाउंटर हो चुके हैं। बचे- खुचे लोग या तो जेल काट रहे हैं या फिर इनके परिवार के सदस्य मुकदमेबाजी में उलझे हैं।