11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा झूठ-फरेब, छल, कपट व जुमलेबाजी की राजनीति करने वाली फिरकापरस्त पार्टी : लौटन राम निषाद

जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो भाजपा के बड़े से बड़े नेता एक जाति विशेष की सरकार का प्रचार कर गैर यादव व गैर जाटव अतिपिछड़ी व अति दलित जातियों को भ्रमित किया करते थे।

2 min read
Google source verification
lautan

lautan

सुलतानपुर. जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो भाजपा के बड़े से बड़े नेता एक जाति विशेष की सरकार का प्रचार कर गैर यादव व गैर जाटव अतिपिछड़ी व अति दलित जातियों को भ्रमित किया करते थे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में 86 में 56 यादव एसडीएम (पीसीएस ) चयनितकिये जाने का झूठा प्रचार कर गैर यादव अतिपिछड़ी जातियों के बीच यादवों के प्रति नफरत की भावना पैदा करने का षड़यंत्र किया करते थे लेकिन,सच्चाई यह थी कि उस समय 30 में 5 यादव एसडीएम(पीसीएस ) हुए थे । लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष अनिल यादव के तीन वर्षीय कार्यकाल में कुल 97 एसडीएम चयनित हुए थे जिसमें 14 यादव, 18 एससी व 29 गैर यादव पिछड़ी जातियों के थे। जब किसी पुलिस चौकी का इन्चार्ज व थानाध्यक्ष यादव उपनाम धारी नियुक्त होता था तो उसे मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव का रिश्तेदार बताया जाता था। जब कि वर्तमान में नीचे से ऊपर तक हर स्तर पर दो तीन जातियों के अधिकारियों का वर्चस्व कायम है। ’समाजवादी पार्टी की ओर से सदर विधानसभा क्षेत्र के वल्लीपुर में मंगला प्रसाद निषाद के संयोजकत्व व संतलाल निषाद की अध्यक्षता में आयोजित सामाजिक न्याय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सभा को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय निषाद संघ के राष्ट्रीय सचिव व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी लौटनराम निषाद ने कहा कि सपा सरकार पर यादवों की सरकार का आरोप लगाने वाली भाजपा सरकार अब गैर यादव, गैर जाटव अतिपिछड़ी, अतिदलित जातियों की विशेष अभियान चलाकर भर्ती क्यों नहीं कर रही, अब कौन रोक रहा है।

सपा के निवर्तमान प्रदेश सचिव बृजेश यादव ने भाजपा से पूछा है कि पुलिस भर्ती, शिक्षक भर्ती, ए0पी0ओ0 भर्ती, पी0सी0एस0 जे0, प्राध्यापक भर्ती आदि में अतिपिछड़े अतिदलित वर्ग के कितने अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। योगी सरकार पिछड़ों व दलितों को पीछे करने व उनकी शिक्षा को बाधित करने के लिए तरह-तरह के षड़यंत्र कर रही है।

कुलदीप यादव जनवादी ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने अब तक एक भी जनकल्याणकारी योजना शुरू न कर भेद भाव पूर्ण कार्य कर पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों को पीछे करने के काम मेे जुटी हुयी है। समाजवादी पार्टी की सरकार ने बिना भेद भाव के कन्या विद्या धन योजनाए छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में 18 लाख विद्यार्थियों को लैपटाॅप वितरण, 38 लाख बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता, 56 लाख माताओं बहनों को समाजवादी पेन्शन, गम्भीर बीमारी इलाज सहायता योजना, लोहिया आवास योजना, जनेश्वर मिश्रा ग्राम्य विकास योजनाए, यू0पी0 100 पुलिस सेवाए एम्बुलेन्स सुविधाए किसान कर्जमाफी, किसान बीमा योजना, 5 लाख की किसान व मछुआ दुर्घटना बीमा सहायता आदि सहित तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया। जिसे योगी सरकार ने खत्म कर गरीबों पिछड़ों, दलितों, विद्यार्थियों, महिलाओं, दिव्यांगों के साथ घोर अन्याय किया।

समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित समाजवादी सामाजिक न्याय सम्मेलन का संचालन आनन्द निषाद व धन्यवाद ज्ञापन सैय्यद मो. जीशान अहमद ने किया। नरेंद्र कुमार निषाद, राजवंत यादव, अविरल यादव, सुरेन्द्र वर्मा, आलोक रंजन, इंद्र प्रसाद यादव, राहुल यादव एडवोकेट, पुट्टीलाल निषाद आदि ने भी सम्बोधित किया।

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग