मुरादाबाद स्टेशन से यात्री का पीछा कर रहे लुटेरों को जब सफलता नहीं मिली तो वे सब भी सुल्तानपुर स्टेशन उतर गए। जिस टैम्पो पर यात्री सपरिवार बैठा, उसी पर वे तीनों भी लटक लिए, लेकिन उन तीनों की निगाह अटैची से नहीं हटी। मौका देखकर टैम्पो पर पीछे लटके लुटेरों ने अटैची का ताला तोड़कर सारा सामान निकाल लिया। हनुमानगंज कस्बे में वाहन जब रुका तो परिवार ने अपनी अटैची उतारी तो देखा कि उसका ताला टूटा हुआ है। उसने तीनों लुटेरों को पहचानते हुए गुहार लगा दी। मौका देखकर दो लुटेरे फरार हो गए ,जबकि तीसरे को दौड़ाकर पकड़ लिया गया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।