4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुक्कल नवाब के बयान पर भड़के मौनी महाराज, कहा- तो फिर हिंदू धर्म अपना लें सभी मुसलमान, करें हनुमान जी की पूजा

भाजपा एमएलसी बुक्कल नवाब द्वारा हनुमान जी को मुसलमान बताने पर भड़के सुलतानपुर सगरा पीठाधीश्वर के बाल ब्रह्मचारी शिवयोगी अभय चैतन्य मौनी महाराज...

2 min read
Google source verification
mauni maharaj

बुक्कल नवाब के बयान पर भड़के मौनी महाराज, कहा- तो हिंदू धर्म अपना लें सभी मुसलमान, करें हनुमान जी की पूजा


सुलतानपुर. सगरा पीठाधीश्वर बाल ब्रह्मचारी शिवयोगी अभय चैतन्य मौनी महाराज ने बीजेपी एमएलसी बुक्कल नवाब द्वारा हनुमान जी को मुसलमान बताये जाने पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर हनुमान जी मुसलमान हैं तो सारे मुसलमानों को हिन्दू धर्म अपनाकर उनकी पूजा-आराधना करनी चाहिए। चर्चा में बने रहने के लिए बुक्कल नवाब उल्टी-सीधी बयानबाजी कर रहे हैं। पत्रिका से बातचीत में मौनी महाराज ने कहा कि वोटों के लालच और चर्चा में रहने के लिए नेताओं द्वारा देवी-देवताओं को जातियों में बांटा जा रहा है, जो न तो देश हित में है और न ही समाज हित में।

मौनी बाबा ने कहा कि हनुमान जी पर भाजपा एमएलसी बुक्कल नवाब का दिया बयान निंदनीय है। उनके द्वारा हनुमान जी को रहमान, इमरान, फरहान आदि-आदि कहा गया। लेकिन जिस पार्टी के एमएलसी हैं, उस पार्टी के नेताओं ने बुक्कल नवाब से इसके लिए खेद जताने को भी नहीं कहा। इसका सीधा अर्थ है कि यह सब वोटों के सौदागर हैं। वोटों के लिए कुछ भी कह सकते हैं और कुछ भी कर सकते हैं।

2019 में जनता सिखाएगी सबक
सगरा पीठाधीश्वर ने कहा कि सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि प्रदेश सरकार के एक मंत्री ने भी हनुमान जी को जाट जाति का बता दिया और सरकार के मुखिया ने उस मंत्री से खंडन करने को भी नहीं कहा? स्वामी जी ने कहा कि जो देवी-देवताओं को जातियों में बांट रहे हैं, जनता 2019 के चुनाव में उनको सबक अवश्य सिखाएगी।

मति भरम तोरी भई मैं जाना
मौनी महाराज ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए भी वह सांसदों का समर्थन जुटा रहे हैं। प्रयागराज में होने वाले कुम्भ में सन्तों के जमावड़े में राम मंदिर निर्माण पर संतों की मुहर लगेगी। नेताओं की भूमिका पर मौनी बाबा ने रामायण का एक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि अंगद ने रावण को बहुत समझाया। जब वह नहीं माना तो गोस्वामी तुलसीदास जी ने लिखा 'मति भरम तोरी भई मैं जाना।' उसी तरह नेताओं की भी मति मारी गई है।

हनुमान जी मुसलमान कैसे?
सीताकुंड धाम स्थित महाकालेश्वर मन्दिर के मठाधीश महंत श्री 108 नागा बाबा विश्वनाथ गिरी जी महाराज ने कहा कि इस्लाम धर्म की पैदाइश को ही अभी महज दो हजार साल ही हुए होंगे, ऐसे में हनुमानजी मुसलमान जाति के कैसे हो सकते हैं? जबकि धर्म ग्रन्थों में हनुमानजी का उल्लेख रामजन्म से पहले ही मिलता है।