3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather Updates : झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी से दिलाई राहत, जानें- मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Monsoon 2021 heavy rain in sultanpur- मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी सुलतानपुर और आसपास के जिलों में बादल छाये रहेंगे, इस दौरान जिले के कई हिस्सों कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होगी और आसमान में बदली छाये रहने की संभावना है

less than 1 minute read
Google source verification
Monsoon 2021 heavy rain in sultanpur know Mausam Vibhag farecast

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Monsoon 2021 heavy rain in sultanpur- बीते दो दिनों से चिपचिपाती और उमस भरी गर्मी के बीच बुधवार को उस वक्त राहत मिली, जब बुधवार सुबह व दोपहर को अचानक तेज बारिश होने लगी। आसमान में छाए बादलों के बीच चल रही पूर्वी हवाओं के चलते मौसम खुशगवार हो गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी सुलतानपुर और आसपास के जिलों में बादल छाये रहेंगे। इस दौरान जिले के कई हिस्सों कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होगी और आसमान में बदली छाये रहने की संभावना है।

बुधवार सुबह आसमान में काले-काले बादल मंडराने लगे और देखते ही देखते झमाझम बारिश होने लगी। बारिश के बीच पूर्वी हवाएं चलने से लोगों को चिपचिपाती गर्मी से राहत मिल गई। बारिश बंद होने के कुछ ही देर बाद एक बार फिर गर्मी ने लोगों को परेशान किया, लेकिन उसके कुछ ही देर बाद यानी दोपहर बाद एक बार फिर तेज पूर्वी हवाओं के साथ बारिश होने लगी, जिससे लोगों को गर्मी से निजात मिल गई।

यह भी पढ़ें : मानसून को फिर नहीं पढ़ पाया मौसम विभाग, समय से पहले दी दस्तक, इस साल जमकर होगी बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले 48 घण्टों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। जिले के मौसम विज्ञानी डॉ. जेपी तिवारी ने बताया कि अभी दो दिन तेज बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन बंगाल की खाड़ी से आ रही तेज पूर्वी हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

यह भी पढ़ें : चिपचिपाती गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत, 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम, जानें- मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Story Loader