पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. UP Weather Updates- मानसून (Monsoon 2021) ने इस साल केरल के तटों को तीन दिन पहले ही यानी 3 जून को छुआ। साथ ही केवल 10 दिनों के भीतर 13 जून को इसने यूपी में दस्तक दे दी। यह दशक में सबसे तेज प्रगति थी। कम से कम 15 वर्षों की बात करें, तब भी इस साल मानसून ने सबसे जल्दी यूपी में दस्तक दी है। इससे पहले 2016 में, केरल और यूपी में आगमन के बीच की समय अवधि केवल 11 दिन थी। इसके अतिरिक्त कम से कम पिछले 25 वर्षों में यह दूसरी बार है जब मानसून की दस्तक इतनी जल्दी हुई है। वहीं, 2008 में यूपी में 12 जून को मानसून आया था। डेटा यह भी दर्शाता है कि जब भी मानसून जल्दी आता है, तो राज्य में अच्छी बारिश होती है।