शनिवार को सुबह से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। दोपहर अचानक झमाझम बारिश ने लोगों को तर-बतर कर दिया। सुलतानपुर जिले में कहीं ज्यादा तो कहीं कम बारिश हुई। शुक्रवार को भी बादल छाये थे, लेकिन पूरे दिन बारिश नहीं हुई। आज सुलतानपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।