पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. UP Weather Faorecast. मौसम विज्ञानियों ने दावा किया है कि प्रदेश में समय से करीब एक हफ्ते पहले मानसून आने वाला है। पहले यह 20 जून तक आने वाला था। इसी क्रम में प्री-मानसून बारिश शुरू हो गई है। आज गुरुवार को सुलतानपुर, लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई। राजधानी में सड़कें तालाब बन गईं। अभी भी बादल छाये हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 12 जून तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।