सुल्तानपुर

Sultanpur News: मां पर डोरे डालना बेटों को नहीं हुआ बर्दाश्त, सिरफिरे प्रेमी के सीने में मारी गोली

Sultanpur News: सुल्तानपुर में मां को परेशान करने वाले सिरफिरे पड़ोसी को बेटों ने गोली मार दी है। आरोप है कि पड़ोसी राह चलते मां का पीछा करता था।

1 minute read
सुल्तानपुर में गोली लगने घायल युवक का अस्पताल में इलाज करते डॉक्टर।

Sultanpur News: सुल्तानपुर में पड़ोसी को मां पर डोरे डालते देख बेटों का खून खौल गया। विरोध करने के बावजूद लगातार मां का पीछा करने पर बेटे ने सिरफिरे पड़ोसी के सीने में मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने 3 से 4 लोगों को हिरासत में लिया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

युवक के बाएं हाथ के नीचे सीने में मारी गोली
घटना बल्दीराय थाना क्षेत्र के जोतिया गौराबारा मऊ गांव की है। बुधवार को गांव की प्रीति दुबे पत्नी धर्मेंद्र दुबे ने थाने पर तहरीर दिया। इसमें बताया कि बुधवार सुबह देवर महेंद्र कुमार पुत्र जगदीश दुबे अपने घर से शौच के लिए जा रहा था। गांव के विक्रम दुबे पुत्र इंद्र कुमार दुबे और सतीश दुबे पुत्र शिव कुमार दुबे निवासी गौराबारामऊ घात लगाकर बैठे थे। इन लोगों ने मेरे देवर के बाएं हाथ के नीचे सीने पर गोली मार दी।

प्रीति की तहरीर पर दर्ज हुआ केस
घायल महेंद्र दुबे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया गया। यहां से भी उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने प्रीति दुबे की तहरीर पर धर्मेंद्र दुबे और सतीश दुबे के खिलाफ जान से मारने की कोशिश, गाली-गलौज करने आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिन युवकों पर मुकदमा दर्ज किया गया हैं। घायल महेंद्र उनकी मां पर डोरे डाल रहा था। इसके चलते बेटों ने घटना को अंजाम दिया है।

एसओ बल्दीराय अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गोलीकांड में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। तीन से चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Published on:
17 May 2023 04:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर