
सुल्तानपुर में एक महिला ने अपने 4 महीने के बच्चे को फावड़े से काट दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। ये मामला सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के धनऊडीह गांव का है।
अंधविश्वास के चलते मां ने बेटे की फावड़े से काटा
पुलिस के मुताबिक धनऊडीह गांव की रहने वाली मंजू ने सुबह करीब 9 बजे अपने 4 महीने के बेटे को फावड़े से काट दिया। आरोपी महिला अक्सर बीमार रहा करती थी। अपनी बीमारी से छुटकारा पाने के लिए उसने तांत्रिक के कहने पर ये काम किया।
गांववालों के मुताबिक, मंजू का पति कानपुर में मजदूरी करता है। जबकि मंजू देवी गांव में ही रहती है। 4 महीने पहले ही उन्हें एक बेटा हुआ।
महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी पुलिस
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने कहा, “रविवार को गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपने ही बच्चे की फावड़े से काटकर बेरहमी से हत्या करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।”
Published on:
09 Jan 2023 03:53 pm
बड़ी खबरें
View Allसुल्तानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
