2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वरुण गांधी का हमला, कहा मैं इस तरह की राजनीति नहीं करता…

वरुण गांधी का हमला, कहा मैं इस तरह की राजनीति नहीं करता...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 12 Jun 2018, 4:33 PM IST

varun gandhi

वरुण गांधी का हमला, कहा मैं इस तरह की राजनीति नहीं करता...

सुलतानपुर. जिले के दो दिवसीय दौरे पर भाजपा सांसद वरुण गांधी सुलतानपुर पहुंचे । जहां जगह- जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद वरुण गांधी का जमकर स्वागत किया। जिले में जगह जगह हुए अपने स्वागत से अभिभूत सांसद वरुण गांधी ने कहा कि यहां के युवाओं ने मेरा ऐसा स्वागत किया है कि मैं शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता। मैं उनका नाम भी नहीं जानता , लेकिन इतना जानता हूं कि ये युवा शक्ति देश की ताकत है।



अलीगंज बाजार में युवाओं द्वारा किये गए अपने स्वागत से अभिभूत भाजपा द्वारा आयोजित ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए सांसद वरुण गांधी ने कहा कि मेरा मझली से सरकौडा तक हमारा जितना जोरदार स्वागत हुआ है, हम इस तरह के स्वागत करने वालो के आभारी हैं। हम उन नौजवानों का उत्साह, ताकत और हुजूम को देखकर मैं उन सबका तहेदिल से स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं उन युवाओं का नाम तो नहीं जानता लेकिन मैं उनके उत्साह, उनकी लगन और उनकी ताकत को प्रणाम करता हूं।

वही वरुण ने इशारों इशारों में एक बात कही कि काम एक का होता है नाम कइयों का होता है लेकिन यह मेरे साथ मत समझना। यदि किसी तिनके ने मेरा साथ दिया। जिंदगी भर उस व्यक्ति का ऐहसान मानने वाला व्यक्ति हूं। सांसद वरुण गांधी ने कहा कि मैं दलगत राजनीति नहीं करता, मैं दिलगत राजनीति करता हूं और मैं यहां यही करने आया हूं। यहां के लोगों से मेरा राजनीतिक सम्बन्ध नहीं है। यहां के लोगों से मेरा घर का ,पारिवारिक रिश्ता है।


वही सांसद वरुण गांधी ने चौपाल के मंच से ग्राम वासियों से कहा कि आज शाम को मेरे आवास पर आये उस पर विचार करें, ताकि हम इस गांव के लिए कुछ दें पाए। सांसद वरुण गांधी ग्राम चौपाल में महिलाओं की बड़ी संख्या को देख बेहद खुश नजर आये। उन्होंने कहा कि अमूमन ऐसी राजनीति के लिए महिलाएं कम निकलती है, लेकिन जब निकलती है तो वो खिली हुई और सजी हुई दिखती है । जैसे लगता है कि देवी ऊपर से प्रसाद बरसा रही हों। हमलोग राजनीति में जन्मे है लेकिन राजनीति और जीवन के कुछ वसूल एक जैसे है । जीवन का एक वसूल है रिश्ते को बनाना तथा दूसरा वसूल है रिश्ते को निभाना और हम यहां जीवन के दोनों वसूलों पर हूं ।

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश