26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हसनपुर स्टेट के इस मुस्लिम राजा ने खुद को भगवान राम का बताया वंशज, कहा- अयोध्या भी हमारी, देखें वीडियो

- उत्तर प्रदेश की मुस्लिम रियासत के वारिस ने खुद को बताया भगवान श्रीराम का वंशज, कहा- सुप्रीम कोर्ट में पेश करेंगे साक्ष्य- सुप्रीम कोर्ट में पेश करेंगे दावा, कहा- सुलतानपुर से गया तक हमारे पूर्वजों का था साम्राज्य

2 min read
Google source verification
Muslim king of Hasanpur State

सुप्रीम कोर्ट में पेश करेंगे दावा, कहा- सुलतानपुर से गया तक हमारे पूर्वजों का था साम्राज्य

सुलतानपुर. अयोध्या मामला की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। भगवान राम के वंशजों को लेकर शीर्ष अदालत में बहस छिड़ी हुई है। राजस्थान की राजकुमारी दीया कुमारी के बाद कई लोगों ने खुद को भगवान राम का वंशज बताया है। इस बीच उत्तर प्रदेश की एक मुस्लिम रियासत के वारिस राजा कुंवर मसूद अली ने खुद को भगवान श्रीराम का वंशज बताकर सबको चौंका दिया है। वह कहते हैं कि भगवान राम उनके वंशज हैं। सुप्रीम कोर्ट में वह इसका साक्ष्य भी प्रस्तुत करेंगे।

सुलतानपुर जिले की हसनपुर स्टेट के वारिस राजा कुंवर मसूद अली ने कहा कि वह उनके पूर्वज क्षत्रिय थे, जिन्होंने बाद में इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया और मुसलमान बन गये। कुंवर मसूद कहते हैं कि हमारे पूर्वजों ने बिहार प्रदेश के गया जिले को भी 200 बीघे जमीन दी थी। उनके ही पूर्वजों की सम्पूर्ण अयोध्या है। इस बात के मेरे पास सारे प्रमाण हैं। उन्होंने अयोध्या पर दावा करते हुए कहा है कि वह भी अपने अधिवक्ता के जरिए सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे।

बिहार तक फैला था हसनपुर स्टेट का साम्राज्य
सुलतानपुर जिले की हसनपुर स्टेट का साम्राज्य कभी सुलतानपुर से गया (बिहार) तक था। शेरशाह सूरी के जमाने में हसनपुर स्टेट को सेकंड किंग ऑफ इंडिया का खिताब भी मिला था। इतिहास के पन्नों को पलटें तो पता चलता है कि बाबर के जमाने में त्रिलोकचंद्र ने इस्लाम धर्म स्वीकार किया था और त्रिलोकचंद्र से तातार खां बन गए थे। हसनपुर रियासत के बारे में एक ये भी कहावत है कि गुजरे जमाने में यहां के राजा पैर के अंगूठे से जिसका तिलक कर देते थे वो राजा मान लिया जाता था। बहरहाल, गर्दिश में चल रही इस रियासत की कमान अब राजा कुंवर मसूद अली के हाथों में है जो खुद को भगवान राम का वंशज मानते हैं।

देखें वीडियो...

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग