23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका-मेनका और वरुण गांधी की आपस में क्या हुई बात! 35 साल बाद दिखा हैरान करने वाला नजारा

सियासत की अंधी दौड़ में भैया ने हाथ हिलाकर किया बहन का स्वागत ,उसके बाद काकी और भतीजी हुईं आमने -सामने

2 min read
Google source verification
Priyanka Gandhi Maneka Gandhi Varun Gandhi in Sultanpur

प्रियंका-मेनका और वरुण गांधी की आपस में क्या हुई बात! 35 साल बाद दिखा ऐसा नजारा

सुलतानपुर. जिले की सियासत मेंं 35 साल बाद एक बार फिर इतिहास ने अपने आप को दोहराया, जब गांधी परिवार आमने-सामने हो गया। हालांकि यह महज संयोग ही था, जब चाची मेनका गांधी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा से उसी सड़क मार्ग से गुजर रही थीं जिस सड़क मार्ग से उनकी भतीजी प्रियंका गांधी वाड्रा का कांग्रेस प्रत्याशी डॉ संजय सिंह के समर्थन में रोड शो का काफिला गुजर रहा था।

इस तरह हुआ काकी-भतीजी का आमना-सामना

प्रियंका गांधी का कांग्रेस प्रत्याशी डॉ सजंय सिंह के समर्थन में रोड शो का काफिला निकल रहा था, उसी दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की चुनावी सभा से लौट रहे सांसद वरुण गांधी रोड शो प्रारंभ होने पहले पहुंचे और हाथ हिलाकर अभिवादन कर चले गए। इसके बाद कुछ ही मिनट की देरी में प्रियंका गांधी के रोड शो के काफिले के सामने काकी मेनका गांधी का काफिला भी पहुंच गया और एक दूसरे के आमने- सामने हो गया। भतीजी प्रियंका गांधी ने अपने संस्कारों का परिचय देते हुए काकी मेनका गांधी का अभिवादन किया, पर चाची मेनका गांधी ने भतीजी का अभिवादन स्वीकार नहीं किया। इस बात की चर्चा सियासी गलियारों में खूब हो रही है। जानकारों का कहना है कि सियासत की दौड़ में आगे निकलने की होड़ भी एक कारण हो सकता है।

काकी मेनका को देखकर प्रियंका हुईं भावुक

प्रियंका गांधी ने आखिरकार रिश्ते को भी अनदेखा नही किया। रोड शो के दौरान अपनी चाची मेनका गांधी का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। विदित हो कि सुल्तानपुर से भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी चुनाव लड़ रही हैं। गुरुवार की देर शाम को प्रियंका गांधी का कांग्रेस प्रत्याशी डॉ संजय सिंह के समर्थन में नगर के प्रमुख मार्गों पर रोड शो का कार्ययक्र चल रहा था कि तभी उसी सड़क मार्ग से गुजर रही चाची मेनका गांधी को देखकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उनका अभिवादन किया लेकिन मेनका गांधी ने अभिवादन स्वीकार नहीं किया। यह उस समय हुआ जब गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी के समर्थन में खुर्शीद क्लब के मैदान में जनसभा को सम्बोधित करने आये थे।

मेनका ने प्रियंका का अभिवादन नहीं किया स्वीकार

अपने निर्धारित समय से लगभग 1 घण्टा विलम्ब से शाह पहुंचे तो वहीं शाह के जनसभा की बाद अपने निर्धारित समय से लगभग 2 घण्टे बाद प्रियंका गांधी सुल्तानपुर पहुंची और दरियापुर से प्रियंका गांधी का रोड शो का काफिला शुरू हुआ। भाजपा नेता अमित शाह की जनसभा खत्म होने के बाद भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी अपने आवास पर जा रही थीं। इसलिए इसी रास्ते से होकर उन्हें गुजरना था। मेनका गांधी घर जा रही थीं कि प्रियंका गांधी का काफिला भी पहुंच गया। जिसके कारण मेनका गांधी की गाड़ी काफिले की भीड़ के बीचों बीच फंस गई, जिससे मेनका गांधी को गुस्सा भी आया। लेकिन करती भी क्या, काफिले के बीचों-बीच उनकी गाड़ी फंस गई थी। उसी बीच प्रियंका गांधी जिस वाहन पर सवार थीं बगल में मेनका गांधी की भी गाड़ी आ गई। चाची मेनका को देखते ही प्रियंका गांधी ने अपना हाथ हिलाते हुए चाची का भी अभिवादन किया। जिसे देखकर ऐसा लगा कि भले ही मन मे कड़वाहट हो लेकिन आमने-सामने होने पर दिल के रिश्ते किसी न किसी रूप में पुकारते ही हैं।