
सुलतानपुर को तोहफा, सवा करोड़ रुपए से बन रहा है गोवंश संरक्षण केंद्र
सुलतानपुर. गांव और खेतों में भटक रहे गोवंश अब प्राकृतिक माहौल में सुखमय जीवन व्यतीत करेंगे। किसानों के लिए राहत भरी खबर है कि लम्भुआ तहसील के खुनशेखपुर गांव में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत एक वृहद गौशाला संरक्षण केंद्र का शिलान्यास विधायक देवमणि द्विवेदी ने किया है।
1.20 करोड़ की लागत से बनने वाले इस गोवंश संरक्षण केंद्र में करीब 1000 गोवंश रह सकेंगे। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के संयोजन में बन रहे गोवंश संरक्षण केंद्र का निर्माण अभियंता डीएन तिवारी और एमके सिंह की देखरेख में बन रहा है। अवर अभियंता एम के सिंह ने बताया कि 32 मीटर लंबाई व 6 मीटर चौड़ाई वाले 4 शेड बनाए जाएंगे। जिसके नीचे गोवंश सुरक्षित रह सकेंगे। चारागाह की यह भूमि आबादी से दूर बेहद खूबसूरत जमीन के रूप में मौजूद है। गोमती नदी से 500 मीटर दूर बनने जा रहे इस गोवंश संरक्षण केंद्र में 42 वर्ग मीटर का एक भूसा गोदाम भी बनाया जाएगा।
इसके अलावा भी यहां एक ऑफिस बनाया जा रहा है। जिसमें केंद्र के जिम्मेदारों के लिए प्रसाधन की सुविधा भी रहेगी। मवेशियों के पानी पीने के लिए 2 मीटर चौड़ी और 10 मीटर लंबी तीन चरही भी बनाई जाएगी। इसके साथ ही रात में रोशनी के लिए 3 किलोवाट के सोलर पैनल की भी व्यवस्था की जाएग । विधायक देवमणि द्विवेदी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जुटे हुए हैं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर निपटाते रहे हैं इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोग मौजूद थे।
Published on:
16 Aug 2020 12:52 pm
बड़ी खबरें
View Allसुल्तानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
