
Sultanpur: यूपी के सुल्तानपुर से दिन दहाड़े लूट की खबर सामने आई है। यहां पांच बदमाशों ने सर्राफा दुकान में घुसकर तमंचे के बल पर करोड़ों के जेवरात बैग में भरवाए और फरार हो गए। उन्होंने यह लूटपाट तमंचे के बल पर की है। हालांकि, कितने की लूट हुई अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही अधीक्षक सोमेन बर्मा भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। लूट का पूरा वीडियो CCTV में कैद हो चुका है। यह मामला शहर के हृदय स्थल ठठेरी बाजार चौक में भारतजी सराफा दुकान का है।
दरअसल, चौक क्षेत्र के ठतेरी बाजार स्थित भारत जी सोनी सोने और चांदी के जेवरात के थोक व्यवसायी हैं। आज दोपहर एक बजे के वह अपने दुकान में अपने कर्मचारी और दो खरीदार के साथ मौजूद थे। इसी बीच, बाइक सवार 4-5 बदमाश तमंचा लिए और सिर में हेलमेट लगाए दुकान में घुस गए।
उन बदमाशों ने दुकान में घुसकर मौजूद लोगों को तमंचा सटाकर कब्जे में ले लिया। गाली देते हुए दुकान में रखी तिजोरी और शोकेस में रखे जेवरात को समेट कर पिट्ठू बैग में भरकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने जब तक शोर मचाया बदमाश दूर जा चुके थे। सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी फोर्स के साथ जांच पड़ताल में जुटे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।
Published on:
28 Aug 2024 03:27 pm
बड़ी खबरें
View Allसुल्तानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
