
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर.weather update . सुलतानपुर में रविवार सुबह से ही तेज पछुआ हवाओं के चलते लोगों को दिन में भी ठंड का अहसास हो रहा है। सुबह नौ बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन तो हुए, लेकिन तेज पछुआ हवाएं सिरहन बढ़ा रही हैं। तेज बर्फीली पछुआ हवाओं के कारण धूप बेअसर साबित हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 48 घंटों में ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा।
आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सर्दी के मौसम में बदली होना सामान्य बात है। यह मौसम का एक हिस्सा है। अगले 48 घण्टों में हवाओं का रुख दक्षिणी पश्चिमी रहेगा, जिससे ठंड में और इजाफा होगा। पहाड़ों पर बर्फ गिरना जारी है। इससे ठंड के साथ कोहरा छाया रहने की संभावना है।
आज सुबह से भले ही सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन शनिवार को दिन भर आसमान में बादल छाये रहे। एक बार भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और शाम होते-होते बूंदाबांदी होने से सर्दी बढ़ गई। दिनभर बादल छाए रहने से लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास हुआ। दोपहर बाद तेज पछुआ हवाओं के चलने से ठंड और बढ़ गई। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Published on:
10 Jan 2021 01:12 pm
बड़ी खबरें
View Allसुल्तानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
