कोतवाली नगर में तैनात दीवान और दो अन्य वर्दीधारियों के विरुद्ध वसूली को लेकर भले ही एसपी के आदेश पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया हो ,लेकिन यह सोलह आने सच है कि कोतवाली नगर में हर काम का रेट तय है ,या यूं कहें कि यहां हर काम का रेट फिक्स है। बिना टैक्स दिए कोई काम होना सम्भव नहीं है ।