12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुल्तानपुर में हुआ एनकाउंटर, रेप के बाद हत्या के 3 आरोपियों पर हुआ ताबड़तोड़ एक्शन

उत्तर प्रदेश में हो रहे एनकाउंटर का अगला ठिकाना बना है सुल्तानपुर। यहां एक युवती की रेप और उसके बाद हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस से मुठभेड़ में तीनों के पैर में गोलियां लगी हैं।

2 min read
Google source verification
Sultanpur Encounter

सुल्तानपुर में रेप के बाद हत्या के 3 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। रेप और उसके बाद युवती की हत्या कर लाश झाड़ी में फेंकने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को मुठभेड़ कर गिरफ्तार किया है।

सुल्तानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

सुल्तानपुर में पुलिस से हुई मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई में तीनों के पैर में गोली लगी है। तीनों तक अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के वैदहा गांव के नहर पास झाड़ी में हाथ-पैर बांधकर युवती का शव 21 सितंबर को मिला था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में युवती की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हो गई है।

कहां का है पूरा मामला

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के वैदहा गांव के नहर पास झाड़ी में हाथ-पैर बांधकर युवती का शव 21 सितंबर को मिला था। दरअसल मृतका कादीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। पुलिस की मानें तो हत्या में चार लोग सलमान, शहंशाह , सरवर और जावेद शामिल हैं। पीडिता सलमान को पहले से जानती थी और उसी के साथ मुम्बई भी गई थी। यहीं से विवाद गहरा गया।

मुम्बई से आने के बाद वह फिर सलमान के पास गोसाईगंज इलाके में पहुंची। यहां तीन अन्य लोगों ने सलमान की मदद की और उसके साथ संबंध भी बनाया। पीड़िता का सलमान के साथ शादी को लेकर विवाद भी हुआ था।

यह भी पढ़ें: बाराबंकी में तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत, डीजल टैंक में सफाई करने के दौरान हुआ हादसा

जेल जाने के डर से की हत्या

पीडिता के शादी के लिए दबाब बनाने और शादी ना करने पर जेल भिजवा देने की धमकी देने के बाद चारों ने मिल कर उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और 20 सितंबर को उसकी हत्या कर दी। शहंशाह की गिरफ्तारी हुई और मुखबिर की सूचना पर थाना अखण्डनगर क्षेत्र में अन्य तीन आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों का पीछा करने के दौरान इन तीनों सलमान, सरवर व जावेद ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में तीनों के पैर में गोली लगी है। जिन्हें गिरफ्तार कर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।