3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather Updates : चिपचिपाती गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत, 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम

UP Sultanpur weather forecast- मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों तक बारिश के आसार नहीं हैं, इसके बाद प्रदेश के कई स्थानों पर झमाझम बारिश होगी।

less than 1 minute read
Google source verification
 UP Sultanpur weather forecast by Mausam Vibhag for next 24 hours

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. UP Sultanpur weather forecast- यूपी में मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। सुलतानपुर सहित पूरे बीते 48 घंटों से बारिश नहीं हुई है। चिपचिपाती गर्मी में लोग परेशान हैं। मंगलवार को सुलतानपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों तक बारिश के आसार नहीं हैं। इसके बाद प्रदेश के कई स्थानों पर झमाझम बारिश होगी।

मंगलवार को सुबह से धूप निकली लेकिन पूरे दिन बादलों की आवाजाही जारी रही। अभी भी आसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। वरासिन कृषि विज्ञान केन्द्र सुलतानपुर के मौसम के जानकार विष्णु कुमार शुक्ल ने बताया कि अभी 24 घण्टे तक चिपचिपाती गर्मी से राहत के आसार नहीं है। उधर, जिले के मौसम विज्ञानी डॉ. जेपी तिवारी ने बताया कि अभी भी कम दबाव का क्षेत्र दक्षिणी पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है, जिसके चलते अगले दो-तीन दिन तक बारिश होने के आसार नहीं हैं।

यह भी पढ़ें : मानसून को फिर नहीं पढ़ पाया मौसम विभाग, समय से पहले दी दस्तक, इस साल जमकर होगी बारिश

टूटा था बारिश का रिकॉर्ड
दो दिन पहले तक सुलतानपुर और आसपास के जिलों में मानसूनी सक्रियता के कारण बारिश और बूंदाबांदी का मौसम पिछले 8 दिनों से बना हुआ था। सुलतानपुर जिले में 13 जून से अब तक 8 दिन में ही जून महीने में बारिश होने का औसत मानक का रिकॉर्ड टूट गया। इसके पहले वर्ष 1955 में जून के महीने में लगातार 8 दिनों तक बारिश हुई थी।

यह भी पढ़ें : जून की बारिश ने तोड़े पिछले रिकॉर्ड, बादलों ने पानी और पारा गिराया, जानें- मौसम विभाग का पूर्वानुमान

By- राम सुमिरन मिश्र

Story Loader