22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गरीबों की टेंशन खत्म, इन 101 बेटियों की शादी करवाने जा रही है योगी सरकार

सुलतानपुर जिले में गरीबों की कन्याओं की शादी के सपने जल्द पूरे होंगे।

2 min read
Google source verification
mukhyamantri samuhik vivah yojna

सुलतानपुर. सुलतानपुर जिले में गरीबों की कन्याओं की शादी के सपने जल्द पूरे होंगे। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के जरिये सुलतानपर की 101 कन्याओं की शादी का बीड़ा उठाया है। 101 कन्याओं की शादी की सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इसकी जिम्मेदारी भी अधिकारियों में बांट दी गई है।

सुलतानपुर की जिलाधिकारी संगीता सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जनपद में आगामी 24 फरवरी को 101 जोड़ों की सामूहिक शादी कराने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिला मुख्यालय पर 51 जोड़े तथा ब्लॉक जयसिंहपुर में 25 जोड़े व लम्भुआ ब्लॉक में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिला मुख्यालय का कार्यक्रम जिला पंचायत परिसर सुलतानपुर में रखा गया है। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में आयोजित एक बैठक में यह जानकारी दी।

कार्यक्रम की जिम्मेदारी मुख्य विकास अधिकारी के पास
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी राधेश्याम को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य नोडल अधिकारी नामित किया है। मुख्य विकास अधिकारी ही सभी प्रभारी अधिकारियों व सह प्रभारी अधिकारियों से अपने निर्देशन में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न करायेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि अपर जिलाधिकारी प्रशासन बी.डी.सिंह को जिला मुख्यालय, मुख्य राजस्व अधिकारी राजकेश्वर को जयसिंहपुर तथा अपर जिलाधिकारी वि.रा. अमरनाथ राय को लम्भुआ का प्रभारी बनाया गया है।

समाज कल्याण अधिकारी को जिलाधिकारी ने दिये ये निर्देश
जिलाधिकारी संगीता सिंह ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे सभी सम्बन्धित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए समय से सामूहिक विवाह कार्यक्रम की व्यवस्था सुनिश्चित करायें।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राधेश्याम, मुख्य राजस्व अधिकारी राजकेश्वर, अपर जिलाधिकारी वि.रा. अमरनाथ राय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन बी.डी.सिंह, डी.डी.ओ. डॉ. डी.आर.विश्वकर्मा, पीडी एस.के.द्विवेदी, वरिष्ठ कोषाधिकारी वरूण खरे, उपजिलाधिकारी सदर प्रमोद पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी आर.बी.सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी के.के.सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर.सी.दूबे, डीपीआरओ सर्वेश पाण्डेय, सूचना विज्ञान अधिकारी सोमेश कुमार व सम्बन्धित उपस्थित थे।