
Vice President of Kinnar Kalyan Board said BJP will once again Win
सुल्तानपुर. भाजपा द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम चिश्ती ने कहा कि 2022 में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर अपना 2017 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अभूतपूर्व विजय प्राप्त करेगी। सभी कार्यकर्ता मिलकर एक-एक बूथ को जिताने के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने किन्नर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा भाजपा की सरकारों ने विकास कार्यों से जनता का दिल जीता है।
वहीं जिला पंचायत के सभागार में प्रेस को संबोधित करते हुए किन्नर बोर्ड के उपाध्यक्ष सोनम चिश्ती ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि मैंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दिल से श्राप दिया है।अब वे भविष्य में कुछ भी नहीं बन पाएगा। 2022 में भाजपा की एक बार पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। सोनम चिश्ती ने कहा कांग्रेस व समाजवादी पार्टी की सरकार जातिवाद, संप्रदायवाद व ध्रुवीकरण की राजनीति करती है। वहीं भाजपा सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास का मंत्र के साथ सर्व समाज के विकास की राजनीति करती है। विपक्षी सरकारों में प्रदेश बहुत पीछे चला गया था। आए दिन प्रदेश में दंगे होते थे। योगी के नेतृत्व में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त हुई है। उन्होंने कहा भ्रष्ट अधिकारियों पर योगी सरकार कार्रवाई कर रही है।
बीजेपी निकालेगी छह रथ यात्राएं
सोनम चिश्ती ने कहा पीएम मोदी व सीएम योगी की राम-लक्ष्मण की जोड़ी देश व प्रदेश को विश्व भर में गौरवान्वित करने का काम कर रही है। भाजपा अनुशासन मर्यादा शिष्टाचार व संस्कार की पर्याय है। शहर को स्मार्ट बनाना ,जाम की समस्या को खत्म करना सड़कों का चौड़ीकरण वह शहर का सौंदर्यीकरण हमारी प्राथमिकताओं में रहेगा। सोनम चिश्ती ने बताया भारतीय जनता पार्टी की छह रथ यात्राएं निकलने वाली हैं उसमें से एक रथ यात्रा के साथ वह 75 जिलों का दौरा कर भारतीय जनता पार्टी के लिए माहौल बनाएंगी और सरकार की नीतियों योजनाओं को जन-जन के बीच में पहुंचाएंगी।
प्रकट किया आभार
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आर.ए.वर्मा ने सोनम चिश्ती को किन्नर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष बनाये जाने व राज्यमंत्री का दर्जा दिए जाने पर खुशी प्रकट की और प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया। काशी क्षेत्र महामंत्री सुशील त्रिपाठी ने अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा मुझे आशा ही नहीं विश्वास है कि किन्नर कल्याणपुर बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम चिश्ती सुल्तानपुर ही नहीं पूरे काशी क्षेत्र में व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगी।
Published on:
08 Dec 2021 12:48 pm
बड़ी खबरें
View Allसुल्तानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
