7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather News : बारिश के बाद छाया कोहरा, आवागमन बाधित , फवाद तूफान का असर जल्द दिखाई देगा

Weather Update : पिछले 5 दिनों से आसमान में छाए रहे बादलों ने कल यानी कि शुक्रवार को तकरीबन दिन भर बूंदाबांदी की। जिसके कारण मौसम का मिजाज बदला नजर आया। मौसम में इस बदलाव के कारण सुबह शाम ठंढ ने जोर पकड़ लिया है। इतना ही नहीं है आज शनिवार की रात से ही कोहरा छाया रहा जो सुबह करीब 11 बजे तक रहा।

2 min read
Google source verification
fog.jpg

weather update : सुलतानपुर. पिछले 5 दिनों से आसमान में छाए रहे बादलों ने कल यानी कि शुक्रवार को तकरीबन दिन भर बूंदाबांदी की। जिसके कारण मौसम का मिजाज बदला नजर आया। मौसम में इस बदलाव के कारण सुबह शाम ठंढ ने जोर पकड़ लिया है। इतना ही नहीं है आज शनिवार की रात से ही कोहरा छाया रहा जो सुबह करीब 11 बजे तक रहा। गौरतलब है कि इस सर्दी के मौसम में आज शनिवार को पहली बार कोहरे का प्रकोप देखने को मिला। कोहरा इतना घना था कि आगे 50 मीटर दूर तक कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। जिसके चलते लोगों को आवागमन में बाधा उत्पन्न हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले 24 घण्टों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

शुक्रवार सुबह से हुई बूंदाबांदी से मौसम में खासा बदलाव नजर आया। आसमान में बादलों की मौजूदगी और रिमझिम बारिश से दिन में भी ठंढ का एहसास होता रहा। आज शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा, जो दिन के करीब 11 बजे तक रहा। इस ठंढी के मौसम में आज शनिवार को रात से ही पहली बार कोहरे का प्रकोप सामने आया। कोहरा इतना घना छाया रहा कि लोगों को सामने 50 मीटर दूर तक कुछ साफ दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाई महसूस हो रही थी। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रद्योगिकी विश्विद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्र के अनुसार आने वाले 24 घण्टों में बादलों की आवाजाही के साथ ही बूंदाबांदी होने और ठंढी हवाओं के चलने के कारण तापमान नीचे गिरेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 24 घण्टों में उत्तर भारत की पहाड़ियों पर शीत लहर पड़ने से मैदानी भागों में ठंढ का प्रकोप बढ़ेगा। मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी जारी की है कि अगले दो से तीन दिनों में बंगाल की खाड़ी से उठने वाले फवाद तूफान का असर भी देखने को मिल सकता है।