
Minor girl raped
बिश्रामपुर. 22 वर्षीय एक युवक अपने गांव की ही 16 वर्षीय किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म कर रहा था। उसने किशोरी को शादी का झांसा भी दिया था।
यह बात जब किशोरी के घरवालों को पता चली तो उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थानांतर्गत ग्राम शिवनन्दनपुर अवराडुगु निवासी 22 वर्षीय सूरज सारथी गांव की ही 16 वर्षीय किशोरी पर नजर रखता था। उसने किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।
इसके बाद 3 साल से वह उसका दैहिक शोषण कर रहा था। यह बात किशोरी के घरवालों को पता चली तो उन्होंने उससे पूछताछ की। इसके बाद परिजन पीडि़ता को लेकर थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर धारा 363, 366, 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Published on:
29 Apr 2019 02:17 pm
बड़ी खबरें
View Allसुरजपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
