विश्रामपुर. Railway News: अंबिकापुर-रेणुकूट रेल लाइन १४४ किलोमीटर मार्ग के अंतिम सर्वेक्षण हेतु रेलवे ने टेंडर जारी कर दिया है। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सरगुजा सांसद रेणुका सिंह ने बताया कि उक्त रेल लाइन से रेणुकूट के रास्ते वाया मुगलसराय, इलाहाबाद, कानपुर दिल्ली एवं धनबाद, खडग़पुर के रास्ते कोलकाता का मार्ग सुगम एवं प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री, रेल मंत्री (Union Railway Minister) से समय-समय पर किए गए मेरे अनुरोध पर जन मानस की एक और मांग आने वाले समय में प्रशस्त होती दिखाई दे रही है। इस प्रकार सरगुजा अंचल जो रेल के विस्तार से अछूता रहा है, यहां पर रेल लाइनों का जाल बिछेगा और भव्य अंबिकापुर रेल मण्डल के रूप में आकार लेगा।