
Fraud accused captured in CCTV (Photo- Patrika)
प्रतापपुर। सूरजुपर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े 2 युवक ज्वेलर्स दुकान से मंगलसूत्र की ठगी (Jewellers fraud) कर फरार हो गए। उनकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दरअसल आरोपी अपने साथ पीतल की अंगूठी लेकर पहुंचे थे, जिसे सोने का होना कहकर उन्होंने ज्वेलर्स को थमाया और उसकी कीमत पूछी। दुकानदार ने कीमत बताई तो उन्होंने एक मंगलसूत्र दिखाने कहा। मंगलसूत्र की कीमत पूछकर उन्होंने कहा कि अंगूठी की कीमत के बदले इसे दे दें। वे बाकी के बचे 2 हजार रुपए समायोजित कर देंगे। इसी बीच दोनों वहां से फरार हो गए। जांच में आरोपियों द्वारा ज्वेलर्स को दी गई अंगूठी पीतल की निकली। रिपोर्ट पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
शुक्रवार की दोपहर प्रतापपुर मुख्य मार्ग कदमपारा चौक स्थित प्रियंका ज्वेलर्स में पीतल की अंगूठी के बदले सोने का मंगलसूत्र की ठगी करने का मामला (Jewellers fraud) सामने आया है। दरअसल 2 युवकों ने आकर मंगलसूत्र का लॉकेट देखने की बात कही। जिसके बाद दुकानदार द्वारा मंगलसूत्र दिखाया गया।
इसी दौरान युवकों द्वारा एक अंगूठी दिखाकर उसकी कीमत पूछी गई, जिस पर दुकानदार ने लगभग 57 हजार 500 रुपए बताया। इसके बाद युवकों ने उक्त अंगूठी के बदले मंगलसूत्र का भुगतान (Jewellers fraud) करने तथा शेष 2000 बाद में समायोजित करने का झांसा दिया।
इसी बीच बातों में उलझा कर दोनों आरोपी मंगलसूत्र लेकर दुकान से फरार (Big fraud) हो गए। घटना के कुछ समय बाद दुकानदार द्वारा जब उक्त अंगूठी की जांच की गई तो वह पीतल की निकली। इससे दुकानदार के होश उड़ गए। फिर उसने मामले की रिपोर्ट प्रतापपुर थाने में दर्ज कराई।
दुकानदार के अनुसार दोनों आरोपी पैदल आए थे, जिससे यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि उन्होंने अपनी बाइक वहां से कुछ दूरी पर खड़ा किया होगा। दोनों का फुटेज सीसीटीवी में कैद (Big fraud) हो गया है। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है। वे जल्द ही पकड़े जाएंगे।
Published on:
17 Apr 2026 08:42 pm
बड़ी खबरें
View Allसुरजपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
