4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओडिशा में छिपा था करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोपी सेंट्रल बैंक का असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर समेत 8 पहले से जेल में

Bank scam: गिरोह बनाकर उपभोक्ताओं के खाते से रुपए किए थे गबन, सभी को अलग-अलग स्थान से किया गया था गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
ओडिशा में छिपा था करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोपी सेंट्रल बैंक का असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर समेत 8 पहले से जेल में

Assistant manager arrested

रामानुजनगर. सूरजपुर जिले के रामानुजनगर सेन्ट्रल बैंक में करोड़ों के घोटाले मामले में सहायक बैंक मैनेजर को ओडिशा से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में बैंक मैनेजर समेत आठ अन्य को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

रामानुजनगर सेन्ट्रल बैंक में उपभोक्ताओं के खाते से रकम हेरफेर की अलग अलग शिकायतें थाने में दर्ज कराई गर्इं हंै। इस पर पुलिस ने अलग-अलग आवेदनों पर अलग अलग अपराध दर्ज किए है। जांच में करोड़ों का घोटाला सामने आया है। (Bank scam)


पुलिस के मुताबिक डॉ. दिनेश कुमार विश्वकर्मा के लोन की स्वीकृत राशि 20 लाख में से 5 लाख रुपए 27 मई २०१9 को राजेश शंकर दास के खाते में डेबिट कर उसी दिन मिथलेश कुमार पिता गौतम कुशवाहा ग्राम बरहोल के लोन को जमा किया गया है। रिपोर्ट पर धारा 420,409,467,468,471,120,(बी) के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

दूसरे मामले में ग्राम द्वारिकापुर के परमेश्वर यादव के सेन्ट्रल बैंक शाखा रामानुजनर के खाते से विभिन्न तिथियों में कुल 90 लाख 32 हजार 880 रुपए को गलत तरीके से आहरण कर गबन किया गया है। इस मामले की रिपोर्ट पर भी धारा 420, 409, 467, 468, 471, 120 बी भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त दोनों प्रकरण में आरोपी सुरेन्द्र सुरई मरांडी फरार चल रहा था, इसके बारे में पुलिस टीम को नई तकनीक की मदद एवं मुखबिर से जानकारी मिली कि आरोपी भुवनेश्वर ओडिशा में है, इस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम को भुवनेश्वर ओडिशा रवाना किया। (Crime in Surajpur)

पुलिस टीम ने दिगर राज्य ओडिशा के जलेश्वर (बालेश्वर) भुवनेश्वर जाकर सूझबूझ का परिचय देते हुये दोनों मामलों में फरार आरोपी सहायक बैंक मैनेजर सुरेन्द सुरई मराण्डी उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। उसे यहां न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

बैंक में हुए घोटालों के मामले में सचिन गोविन्द राव गायकवाड़ को अकोला महाराष्ट्र से, बैंक कैशियर अभिषेक मण्डल को जयनगर से, शाखा प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता व कैशियर देवेश कुमार लाल खेर को जक्कनपुर थाना गर्दनीबाग, थाना पटना से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

इसी मामले में आरोपी आलोक गुप्ता को पुलिस गिरफ्त से बचाने एवं उसे भगाने में सहयोग करने वाले आरोपी मो. रफीक उर्फ बौना एवं आलोक शुक्ला उर्फ सोनू को भी गिरफ्तार किया गया है।


इनकी भी हो चुकी है गिरफ्तारी
राधेश्याम सिंह के खाते से रुपए गलत तरीके से प्राप्त करने वाले खाता धारक अकबर अली एवं करण सिंह, मनोज कुमार पात्रे को भी गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया था। यहांं से आरोपियों को जेल भेज दिया गया था।


कार्रवाई में ये रहे शामिल
सहायक मैनेजर को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी रामानुजनगर गोपाल धु्रव, एसआई बीडी यादव, अजहरूद्दीन, एएसआई माधव सिंह, बृजेश यादव, प्रधान आरक्षक लखेश साहू, राजेश पैंकरा, आरक्षक बेचु सोलंकी, देवान सिंह, फिरोज खान, वेदप्रकाश राजवाड़े, संतोष ठाकुर व संजय राजपूत की भूमिका अहम रही।

सूरजपुर जिले की क्राइम की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- surajpur Crime

Story Loader