7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी समारोह में शामिल होने गई पत्नी की 16 वर्षीय बहन, देखकर जीजा का डोल गया मन, फिर दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप

खींचते हुए उसे खेत की ओर ले गया। पहले से ही उसका दोस्त मौजूद था। फिर दोनों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) किया

2 min read
Google source verification
Gangrape

Gangrape with girl

रामानुजनगर. 16 वर्षीय एक किशोरी शादी समारोह में शामिल होने गुरुवार की रात गई थी। यहां रिश्ते में लगने वाले उसके जीजा की नजर पड़ी तो खींचते हुए उसे खेत की ओर ले गया। यहां पहले से ही उसका दोस्त मौजूद था। फिर दोनों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape with sister-in-law) किया।

परिजन जब खोजने निकले तो पीडि़ता खेत में पड़ी मिली। पूछताछ में उसने पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें : 16 वर्षीय लड़की को रात में घुमाने ले गया परिचित युवक, दुष्कर्म के बाद दोस्त को परोसा तो उसने भी...


सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी 16 वर्षीय एक किशोरी ग्राम बरबसपुर में शादी समारोह में शामिल होने गुरुवार की रात अपनी बहन के साथ गई थी।

इसी दौरान उसके रिश्ते में लगने वाले जीजा मसीह प्रकाश टोप्पो पिता अटल टोप्पो ने देखा तो उसकी नीयत बिगड़ गई। फिर वह किशोरी को खींचते हुए खेत की ओर ले गया।

यह भी पढ़ें : कांग्रेसी नेता के पुत्र ने 2 दोस्तों के साथ मिलकर 11वीं की छात्रा से किया गैंगरेप, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, छात्रा ने खाया जहर

यहां पहले से उसका दोस्त कोरबा जिले के ग्राम तनेरा निवासी उमाशंकर पिता शिवलाल मौजूद था। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म (Rape) किया। घिनौने वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों वहां से फरार हो गए।


खेत में मिली किशोरी
देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर किशोरी के परिजन उसे खोजने निकले। इसी बीच वह सूनसान जगह पर खेत में पड़ी मिली। पूछताछ में उसने जीजा व उसके दोस्त की पूरी करतूत बताई।

सुबह परिजनों ने मामले की रिपोर्ट रामानुजनगर थाने में दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने धारा 363, 366, 376(2)(घ) व पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।