
Scam in Central bank
सूरजपुर. कलक्टर रणबीर शर्मा द्वारा रामानुजनगर की सेन्ट्रल बैंक (Central bank) शाखा में हितग्राहियों की राशि में हुई हेराफेरी (Scam) को संज्ञान में लेते हुए सख्त लहजे में सेन्ट्रल बैंक के महाप्रबंधक को इसका निराकरण करने के निर्देश दिए थे।
इस पर सेन्ट्रल बैंक के महाप्रबंधक एवं अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा इस पर जांच कर निराकरण हेतु अपनी कटिबद्धता प्रकट की थी। उन्होंने मामले की जांच सीबीआई (CBI) से कराने के भी संकेत दिए हैं।
इस संबंध में अग्रणी जिला प्रबंधक शिबू इपेन से जानकारी प्राप्त हुई है कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के केंद्रीय कार्यालय मुंबई के आदेश पर सुनील कुमार नाइक सहायक महाप्रबंधक द्वारा 12 एवं 13 अक्टूबर को रामानुजनगर की शाखा में हुई वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में रामानुजनगर एवं क्षेत्रीय कार्यालय अंबिकापुर का निरीक्षण किया गया है।
उन्होंने यह भी बताया की बैंक प्रबंधन इस ओर प्रमुखता से जांच कर रहा है, पूर्व में रामानुजनगर में हुए लॉकडाउन के कारण इस निरीक्षण में लगभग 25 दिनों का विलंब हुआ।
इसके बाद अब जांच तीव्र गति से शुरू कर दी गई है। बैंक प्रबंधन वित्तीय अनियिमितताओं को जल्द से जल्द निराकृत करने के प्रयास में है, जिसके संबंध में अग्रणी जिला प्रबंधक ने यह संकेत भी किया है कि सेंट्रल बैंक पूरे प्रकरण को सीबीआई को देने के लिए अपना पक्ष तैयार कर चुका है।
करोड़ों की हेराफेरी, जिपं उपाध्यक्ष ने भी उठाए थे सवाल
ज्ञात हो कि सेंट्रल बैंक रामानुजनगर में करोड़ों रुपये की हेराफेरी हुई है। इस मामले में पिछले दिनों जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े ने भी सवाल खड़े करते हुए निर्दोषों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए बैंक कर्मियों की नार्को टेस्ट कराने व सीबीआई जांच (CBI investigation) की मांग की थी।
Published on:
15 Oct 2020 12:11 am

बड़ी खबरें
View Allसुरजपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
