4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना पॉजिटिव निकले कोर्ट के बाबू के संपर्क में आए थे 47 लोग, सबकी आई रिपोर्ट तो मिली राहत

Covid-19: कोर्ट के लिपिक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोर्ट को 3 दिन के लिए कर दिया गया था बंद, संपर्क में आए सभी का लिया गया था सैंपल, रिपोर्ट आई निगेटिव

less than 1 minute read
Google source verification
कोरोना पॉजिटिव निकले कोर्ट के बाबू के संपर्क में आए थे 47 लोग, सबकी आई रिपोर्ट तो मिली राहत

Surajpur court

सूरजपुर. सूरजपुर जिले के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। इसमें अदालत परिसर से भेजे गए सभी 47 लोगों की COVID-19 (Covid-19) रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।

यहां के कोर्ट में पदस्थ अम्बिकापुर के एक लिपिक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर अदालत के करीब 47 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जहां प्रशासन ने राहत की सांस ली है। वहीं न्यायालयकर्मी भी राहत में है।


ज्ञात हो कि अम्बिकापुर से आना-जाना करने वाले यहां अदालत में पदस्थ एक लिपिक के कोरोना संक्रमित (Covid-19) पाए जाने के बाद न केवल अदालत परिसर में हडक़ंप मच गया था बल्कि इससे पुलिस प्रशासन भी सकते में आ गया था। जानकारी लगने के बाद जहां अदालत परिसर को 15 जुलाई तक के लिए सील कर दिया गया है।

वहीं एहतियात के तौर पर रविवार को न्यायालय से जुड़े करीब 47 लोगों का सैंपल लिया गया था, जिसे जांच के लिए रायपुर भेजा गया था। रायपुर से मिली रिपोर्ट में सभी लोगों के निगेटिव पाए जाने के बाद जहां प्रशासन ने राहत की सांस ली है तो वहीं अदालत से जुड़े लोगों ने भी इस रिपोर्ट के बाद राहत महसूस की है।


स्वास्थ्य विभाग समेत सभी ने ली राहत की सांस
रविवार को जिले से 123 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें सभी रिपोर्ट निगेटिव है। इससे स्वास्थ्य विभाग को बड़ी राहत मिली है और इस रिपोर्ट के बाद दहशत में रहने वाले लोगों ने भी राहत महसूस की है।

रविवार को जिले के भैयाथान, ओडग़ी, कुदरगढ़, भटगांव थाने के पुलिसकर्मियों के साथ साथ प्रतापपुर न्यायालय से जुड़े लोगों का सैंपल लिया गया था, जिनकी रिपोर्ट भी निगेटिव मिली है।