1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति को छोडक़र लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही युवती की हत्या, किराए के मकान में खून से सनी मिली लाश

Crime News: पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरु की जांच, मृत युवती के साथ रह रहा युवक घटना के बाद से है फरार, पुलिस उसकी कर रही है खोजबीन

2 min read
Google source verification
Young girl murder

Police on the murder spot

सूरजपुर. Crime News: सूरजपुर नगर के कॉलेज रोड पर शुक्रवार को किराए के मकान में रह रही एक युवती का खून से सनी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। शव की हालत देख प्रथमद्ष्टया हत्या की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा हे कि मृतका लिव-इन-रिलेशनशिप (Live-in-relationship) में युवक के साथ रह रही थी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवक व युवती के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। गुरुवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस पर युवक ही उसकी हत्या का फरार हो गया है।


बताया जा रहा है कि सूरजपुर जिले के ग्राम लांची निवासी 29 वर्षीय युवती अपने प्रेमी के साथ कॉलेज रोड में सोमारू नाम के व्यक्ति के किराए के मकान में रह रही थी। शुक्रवार की सुबह पड़ोसियों ने युवती का रक्तरंजित शव कमरे में देखा तो पुलिस को इसकी दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने शव को बरामद कर पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि युवक व युवती के बीच आए दिन विवाद होते रहता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात भी किसी बात पर विवाद हुआ और युवक ने युवती की हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया। अब पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: Video: चंद्राकर बोले- हमने स्वास्थ्य मंत्री को भाजपा में बुलाया ही नहीं, वे खुद ऐसा बयान देते रहते हैं, आएंगे तो स्वागत कर लेंगे


शादीशुदा थी युवती
पुलिस की पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि मृत युवती की शादी पूर्व में ग्राम चंद्रपुर के एक युवक के साथ हुई थी, लेकिन कुछ दिनों से वह रामानुजनगर के किसी गांव के लडक़े के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप (Live-in-relationship) में रह रही थी। इसी दौरान उसके साथ यह घटना हो गई।

Story Loader