2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेम विवाह का खौफनाक अंत : पत्नी को पहले डंडे से पीटा, फिर गला दबाकर मार डाला, बॉर्डर से आरोपी गिरफ्तार

Love marriage: पत्नी की हत्या करने के बाद हो गया था फरार, आरोपी के पिता ने ही थाने में जाकर दी सूचना, भागते समय मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

2 min read
Google source verification
wife_murder_accused.jpg

ओडग़ी/ चांदनी बिहारपुर. Love marriage: चांदनी थाना क्षेत्र के गाम महुली में 20 दिसंबर की रात को घरेलु विवाद पर युवक ने डंडे से पीटकर व गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी थी। घटना के बाद से आरोपी पति फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


सूरजपुर जिले के चांदनी थाना क्षेत्र के गाम महुली निवासी कमलेश साकेत पिता गौतम साकेत डेढ़ वर्ष पूर्व ग्राम करौटी निवासी लीलामती खैरवार के साथ प्रेम विवाह कर घर लाया था। शादी के बाद से अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। 20 दिसंबर की रात को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।

गुस्से में आकर कमलेश ने पत्नी की डंडे से पिटाई करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। वहीं मामले की रिपोर्ट कमलेश के पिता गौतम साकेत ने चांदनी थाने में दर्ज कराई थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और शव को पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

इस बीच मुखबिर की सूचना पर बुधवार को आरोपी पति कमलेश साकेत को छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Video: हवस में अंधे युवक ने महिला को बेहोश कर किया बलात्कार, मौत हो गई तो ढोढ़ी में फेंक दी लाश, आक्रोशित भीड़ बोली- फांसी दो


कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल व एसडीओपी ओडग़ी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चांदनी जेएस कंवर, एसआई मनोज सिंह, एएसआई आरडी सिंह, गुड्डु कुशवाहा,

प्रधान आरक्षक मनोज वर्मा, अनुराग यादव, आरक्षक रविराज पाण्डेय, आलोक सिंह, रूपेश राय, मंगल राजवाड़े, रौशन सिंह, बिहारी पाण्डेय व दीपक राजवाड़े सक्रिय रहे।

Story Loader