15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई मंडल के 125 टिकट जांच कर्मचारियों को सम्मानित किया

- टीटीई ने धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया तो एक ने यात्री की जान भी बचाई - मुंबई मंडल ने टिकट जांच में 1.3 लाख मामलों में 8.23 करोड़ जुर्माना वसूला

less than 1 minute read
Google source verification
125 टिकट जांच कर्मचारियों को सम्मानित किया

125 टिकट जांच कर्मचारियों को सम्मानित किया

सूरत. पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल ने अप्रेल, 2023 के महीने में ऐसे जांच अभियानों के दौरान 1.3 लाख मामलों का पता लगाने के साथ जुर्माने के रूप में 8.23 करोड़ रुपए की वसूली की है। मुंबई सेंट्रल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक नीरज वर्मा ने टिकट जांच कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए 125 टिकट चेकिंग कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील मिश्रा एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 125 टिकट जांच कर्मचारियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है। इनमें उप मुख्य टिकट निरीक्षक (डिप्टी सीटीआई) के रूप में कार्यरत जिल शिंटो और स्नेहल पालेकर ने एसी लोकल की फर्जी टिकटों की धोखाधड़ी का पता लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सतर्कता से पश्चिम रेलवे धोखाधड़ी में शामिल अपराधी को पकडऩे में सक्षम रही। टिकट निरीक्षक यात्रियों को तत्काल चिकित्सा सहायता की व्यवस्था कर, यात्रा के दौरान खोई हुई वस्तुओं को वापस दिलाने और लापता बच्चों को ढूंढने आदि में सहायता भी प्रदान करते हैं। ऐसे ही एक मामले में राजधानी एक्सप्रेस में मुख्य टिकट निरीक्षक विजय भोइटे ने ड्यूटी के दौरान यात्री की जान बचाई। वह यात्री चलती ट्रेन में चढऩे की कोशिश में ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गया और घसीटता हुआ चला गया। भोइटे ने तुरंत यात्री को खींच लिया, इस क्रम में वे स्वयं घायल हो गए थे। उनके इस कार्य के कारण विजय भोईटे को सम्मानित किया गया।