
कल जगह-जगह निकलेगी शोभायात्रा, भंडारे भी होंगे
सूरत. शहर के विभिन्न मंदिरों और समाजिक संगठनों द्वारा रविवार को जलाराम बापा की २२०वीं जयंती मनाई जाएगी। मंदिरों समेत विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा, भंडारे, भजन संध्या आदि के आयोजन होंगे। इन कार्यक्रमों के लिए सामाजिक संगठन तैयारियों में जुट गए हैं। जलाराम जंयती पर सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम भी होंगे।
बुंदेलावाड मंदिर ट्रस्ट के पदादिकारियों ने बताया कि यह सूरत समेत दक्षिण गुजरात में जलाराम बापा का सबसे पुराना मंदिर है। मात्र १२० स्क्वायर फीट जगह होने और श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने पर कालांतर में बालाजी रोड पर नया मंदिर बनाया गया। बुंदेलावाड के मुख्य मंदिर को ७ हजार स्कवायर फीट तक विस्तृत कर भव्य रूप देने का कार्य चल रहा है। रविवार को बापा की जयंती पर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक शोभायात्रा, आरती और भंडारे का कार्यक्रम होगा।
भजन संध्या भी होगी। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा दान राशि से गरीबों, अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थाओं को सहयोग किया जाता है।
रघुवंशी लोहाणा समाज की २२ संस्थाओं द्वारा संयुक्त रूप से वराछा उमिया धाम में हर्षोल्लास से जलाराम जंयती मनाई जाएगी। सुबह मंगला आरती होगी। सुबह नौ बजे अडाजण से उमिया धाम तथा लाभेश्वर चौक से उमिया धाम मंदिर के लिए दो शोभायात्रा निकलेंगी।
दोपहर बारह बजे अन्नकूट और महाआरती होगी। उसके बाद भंडारा होगा। रात्रि आठ बजे राम नाम के हीरे मोती फेम अशोक भायामी भजनों की प्रस्तुति देंगे।
Published on:
02 Nov 2019 12:35 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
