
सूरत. मार्च बीतने से पहले ही सूरत में गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। तापमान बढ़ता जा रहा है। सोमवार को पारा 41.8 डिग्री पर पहुंच गया। यह इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। तीन साल पहले 2015 में 26 मार्च को सूरत में पारा 42 डिग्री पर पहुंच गया था। पिछले चार दिन में पारा 6 डिग्री बढ़ चुका है। सुबह से शाम तक तेज धूप सभी को बेहाल कर रही है।
सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री और न्यूनतम 24.0 डिग्री रहा। हवा में नमी 21 प्रतिशत और गति 7 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। हवा नहीं चलने से गर्मी का असर बढ़ गया है। पंखे फेल होने लगे हैं और घरों-दफ्तरों में सिर्फ एसी ही राहत दे रहे हैं। जिस बड़ी आबादी के लिए एसी सिर्फ सपना है, वह गर्मी झेलने के लिए मजबूर है। रविवार को शहर का तापमान क्रमश: 40.8 डिग्री और 24 डिग्री था, जो शुक्रवार को क्रमश: 34.0 डिग्री और 21.6 डिग्री दर्ज किया गया था। यानी तीन दिन में पारा सात डिग्री से ज्यादा बढ़ चुका है। तीन-चार दिन पहले सुबह आसमान में बादलों से थोड़ी-बहुत राहत मिलती थी, लेकिन अब धरती को सूर्य देवता का ताप सीधे झेलना पड़ रहा है। सुबह से ही धूप में तेजी रहती है, जो दोपहर तक असहनीय हो जाती है। दोपहर कई इलाकों की सड़कें सूनी होने लगी हंै। धूप से बचाव के लिए लोग कपड़े लपेटकर सड़कों पर निकल रहे हैं। गर्मी से वन्य जीव भी बेहाल हैं। सरथाणा चिडिय़ाघर में प्रशासन ने वन्य जीवों को गर्मी से राहत के लिए अलग से व्यवस्था करना शुरू कर दिया है। शेर के लिए पानी के कुंड की व्यवस्था की गई है। गर्मी ने दूसरे पशु-पक्षियों को भी बेचैन कर रखा है। इनके लिए विभिन्न संस्थाओं की ओर से शहर में जगह-जगह पानी के कुंडे रखे जा रहे हैं।
फिलहाल कायम है 45 साल पहले का रिकॉर्ड
सूरत शहर में मार्च में सबसे ज्यादा तापमान 45 साल पहले रिकॉर्ड किया गया था। फिलहाल यह रिकॉर्ड नहीं टूटा है। 26 मार्च, 1973 को तापमान 44 डिग्री रहा था। यह मार्च में अब तक सूरत शहर का सबसे गर्म दिन था।
१० साल में मार्च का तापमान
तारीख अधिकतम
28, मार्च 2017 41.40 डिग्री
25, मार्च 2016 41.00 डिग्री
26, मार्च 2015 42.00 डिग्री
17, मार्च 2014 38.20 डिग्री
09, मार्च 2013 39.30 डिग्री
25, मार्च 2012 39.80 डिग्री
28, मार्च 201१ 40.30 डिग्री
20, मार्च 2010 42.90 डिग्री
31, मार्च 2009 39.80 डिग्री
22, मार्च 2008 38.00 डिग्री
Published on:
26 Mar 2018 09:10 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
