5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्य डाकघरों से 29,786 नागरिकों ने खरीदा राष्ट्रीय ध्वज

- शहर के पोस्ट ऑफिसों में मिलेगा 25 रुपये में राष्ट्रीय ध्वज...- महिधरपुरा, नानपुरा और रांदेर क्षेत्र में पोस्ट विभाग के कर्मचारियों ने निकाली प्रभात फेरी

2 min read
Google source verification
मुख्य डाकघरों से 29,786 नागरिकों ने खरीदा राष्ट्रीय ध्वज

मुख्य डाकघरों से 29,786 नागरिकों ने खरीदा राष्ट्रीय ध्वज

देश में हर घर तिरंगा अभियान में राष्ट्रीय ध्वज जनता को आसानी से मिले, इसके लिए पोस्ट ऑफिसों में राष्ट्रीय ध्वज बिक्री स्टॉल लगाया गया है। सूरत पोस्ट विभाग ने भी एक अगस्त से शहर के सभी पोस्ट ऑफिसों में राष्ट्रीय ध्वज बिक्री के लिए टेबल लगाया है। पिछले आठ दिनों में शहर के अलग-अलग पोस्ट ऑफिसों से कुल 29,786 नागरिकों ने राष्ट्रीय ध्वज खरीदा है।

हर घर तिरंगा अभियान में युवाओं को जोडऩे के लिए एक से 15 अगस्त तक सूरत के सभी डाकघरों से राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री के लिए स्टॉल लगाया है। सरकार के अभियान के तहत आम जनता में जागरूकता के लिए प्रभात फेरी समेत विभिन्न कार्यक्रम भी पोस्ट ऑफिसों की ओर से आयोजित हो रहे हैं। प्रवर अधीक्षक कार्यालय डाक मंडल सूरत ने 37,500 राष्ट्रीय ध्वज बिक्री के लिए रिसीव किए हैं। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक एक अगस्त से 8 अगस्त तक शहर में 29,786 नागरिकों ने राष्ट्रीय ध्वज खरीदा है। राष्ट्रीय ध्वज की कीमत 25 रुपये निर्धारित है। हमारे राष्ट्रीय ध्वज का आकार आयताकार है। 3.2 के अनुपात में है, 3 लम्बाई और 2 चौड़ाई है। शहरीजन अपने घर के नजदीक के डाकघरों से राष्ट्रीय ध्वज डाकघर के समय के दौरान खरीद सकते हैं। बीती 5 अगस्त को सबसे अधिक 14,485 राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री हुई थी।

अधिकारियों ने कहा कि सूरत हेड ऑफिस महिधरपुरा से करीब 13-14 हजार राष्ट्रीय ध्वज नागरिकों ने खरीदे हैं। इसके अलावा नानपुरा पोस्ट ऑफिस से करीब 9,000, वराछा, मोटा वराछा, नाना वराछा क्षेत्र में करीब 3,000, रांदेर क्षेत्र में 2,000, अठवालाइन्स, सिटीलाइट, वेसू क्षेत्र में एसवीआर कॉलेज पोस्ट ऑफिस से करीब 1,000 नागरिकों ने राष्ट्रीय ध्वज खरीदे हैं। मुख्य डाकघरों में सेल्फी जोन तैयार किया गया है। यहां युवा तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर रहे हैं।
गौरतलब है कि हर घर तिरंगा अभियान में सूरत जोरशोर से लगा हुआ है। अभियान की शुरूआत के साथ ही सूरत के कपड़ा बाजार को करीब 10 करोड़ ध्वज बनाने का ऑर्डर मिला है। सूरत से देश के अलग-अलग राज्यों व शहरों में रेलवे, सडक़ मार्ग और हवाई जहाज से राष्ट्रीय ध्वज के पार्सलों को गंतव्य पर पहुंचाया जा रहा है। सूरत रेलवे ने करीब 1.5 करोड़ से अधिक राष्ट्रीय ध्वज जयपुर, निजामुद्दीन, मद्रास, सिकंदराबाद, बैंगलोर, लखनऊ, बनारस समेत अलग-अलग शहरों में भेजे हैं।

6,072 बहनों ने खरीदे वाटरप्रूफ लिफाफे

शहर के पोस्ट ऑफिसों में रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर विशेष रुप से रंगीन वाटरप्रुफ लिफाफे 10 रु. में उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि शहर के विभिन्न पोस्ट ऑफिसों से 6,072 लिफाफों की बिक्री हुई है। उन्होंने बताया कि हर साल त्यौहारों पर पोस्ट ऑफिसों में विभिन्न आयोजन किए जाते हैं।

शहर के पोस्ट ऑफिसों से राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री

दिनांक /राष्ट्रीय ध्वज

8 अगस्त -5455

7 अगस्त -271

6 अगस्त -4763

5 अगस्त -14485

4 अगस्त -2641

3 अगस्त -1252

2 अगस्त -910

1 अगस्त -9

कुल -29786