21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT NEWS : ओएनजीसी का फर्जी कॉन्ट्रैक्ट लेटर दिखा कर तीन करोड़ ठग लिए

- मुंबई की कंपनी के पांच जनों के खिलाफ चौकबाजार थाने में मामला दर्ज

less than 1 minute read
Google source verification
SURAT NEWS : ओएनजीसी का फर्जी कॉन्ट्रैक्ट लेटर दिखा कर तीन करोड़ ठग लिए

SURAT NEWS : ओएनजीसी का फर्जी कॉन्ट्रैक्ट लेटर दिखा कर तीन करोड़ ठग लिए

सूरत. मुंबई की एक कंपनी के दो मालिकों समेत पांच जनों ने कतारगाम के एक कारोबारी के साथ 3 करोड की ठगी की। उन्होंने ओएनजीसी का फर्जी कॉन्ट्रैक्ट लेटर दिखा कर पीडि़त को निवेश का झांसा दिया और उससे 3 करोड़ रुपए ऐंठ लिए।

चौकबाजार पुलिस के मुताबिक दिल्ली निवासी नेमीखान, कोलकाता निवासी तुषार चौधरी, मुुंबई निवासी रियाज खान, कोलकाता निवासी विनीत चौधरी व गोरखपुर निवासी वीरेन्द्र चौधरी ने मिल कर नियोजित साजिश के तहत कतारगाम में रहने वाले कारोबारी बृजेश नरोला के साथ ठगी की।

बृजेश गत वर्ष अपने मित्र अभिषेक जरिए तुषार, नेमी तथा रिजाय के संपर्क में आए थे। सिंगणपोर इलाके में बृजेश के जैनम कंस्ट्रक्शन नाम के कार्यालय में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी जैमिनी टाइअप व जैमिनी एविएशन देश के नामी कंपनियों के कॉन्ट्रैक्ट लेकर उनके लिए काम करती हैं।

उन्होंने बताया कि उन्हें ओनएनजीसी में फ्यूल टैंक की सफाई का कॉन्ट्रैक्ट भी मिला हुआ है तथा लेटर भी दिखाया, हमारी कंपनी में निवेश करने पर उन्हें भी अच्छा मुनाफा होगा। बातचीत के बाद उन्होंने करारनामा बनवाया। उन्होंने बृजेश के साथ इसे ज्वॉइंट वेंचर बनाने का भरोसा दिलाया, इस पर बृजेश ने उनकी कंपनी के साथे में तीन करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए।

उसके बाद बृजेश ने उन्हें कई मेल किए लेकिन उन्होंने कोई जबाव नहीं दिए। बृजेश के जोर देकर तकाजा करने पर उन्होंने तीन करोड़ का चेक दिया लेकिन बैंक में संपर्क कर उसका भुगतान रुकवा दिया। बाद में बृजेश ने ओएनजीसी से संपर्क किया तो पता चला कि उनकी कंपनी को ओएनजीसी से कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया गया है। इस पर बृजेशन ने चौकबाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।

-------------------------------