25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surat/ शहर में नए 8 फ्लाई ओवरब्रिज के निर्माण के लिए 390 करोड़ रुपए मंजूर

स्वर्णिम जयंती मु्ख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने आवंटित की ग्रांट, गुजरात म्यूनिसिपल फाइनेंस बोर्ड के जरिए सूरत मनपा ने भेजा था प्रस्ताव

less than 1 minute read
Google source verification
Surat/ शहर में नए 8 फ्लाई ओवरब्रिज के निर्माण के लिए 390 करोड़ रुपए मंजूर

File Image

सूरत. ब्रिज सिटी सूरत में आगामी समय में नए और आठ फ्लाई ओवरब्रिज शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने गुरुवार को स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत 390 करोड़ रुपए की ग्रांट आवंटित करने के लिए हरी झंडी दी। इसके अलावा सूडा क्षेत्र में तालाबों के विकास के लिए भी 36.69 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

शहर का बढ़ते क्षेत्र के साथ ही ट्रैफिक की समस्या भी बढ़ती जा रही है। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शहर में नए फ्लाई ओवरब्रिजों के निर्माण की जरूरत है। मनपा प्रशासन की ओर से शहर के अलग-अलग जोन में आठ फ्लाई ओवरब्रिज के निर्माण के लिए ग्रांट आवंटित करने की मांग के साथ गुजरात म्यूनिसिपल फाइनेंस बोर्ड के जरिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा था। वहीं, सूडा ने भी अपने कार्यक्षेत्र में 10 तालाबों के विकास के लिए 36.69 करोड़ रुपए खर्च का प्रस्ताव गुजरात शहरी विकास मिशन के जरिए राज्य सरकार को भेजा था। गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने दोनों ही प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए स्वर्णिम गुजरात मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत ग्रांट आवंटित करने को हरी झंडी दे दी। सूरत मनपा को आठ ब्रिजों के निर्माण के लिए 390 करोड़ रुपए की ग्रांट आवंटित की गई है। जबकि सूडा के प्रस्ताव को भी मंजूर दी गई है।