13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजराती फिल्म कलाकार की मां के साथ 5.85 लाख की धोखाधड़ी

  पुत्र को एक फिल्म के लिए 50 लाख के लोन की जरूरत थी Son needed a loan of 50 lakhs for a film

less than 1 minute read
Google source verification
गुजराती फिल्म कलाकार की मां के साथ 5.85 लाख की धोखाधड़ी

गुजराती फिल्म कलाकार की मां के साथ 5.85 लाख की धोखाधड़ी

सूरत. नवसारी जिले के बिलीमोरा में रहने वाले गुजराती फिल्मों के हीरो की माता के साथ सूरत के एक फाइनेंसर द्वारा 5.85 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सलाबतपुरा पुलिस के मुताबिक, आरोप लगाया गया है कि एलपी सवाणी सिंध्यांचल अपार्टमेंट निवासी राकेश पंचाल ने बिलीमोरा निवासी संध्या पटेल के साथ धोखाधड़ी की।

गुजराती फिल्मों के कलाकार संध्या के पुत्र को एक फिल्म के लिए 50 लाख के लोन की जरूरत थी। संध्या को किसी के जरिए पता चलने पर उसने रिंग रोड सेंचुरी कॉम्प्लेक्स में कृष्णा फाइनेंस एजेन्सी चलाने वाले राकेश से संपर्क किया। राकेश ने लोन के साथ पीडि़त आरक्षित जाति से होने के कारण सरकारी सबसिडी मिलने की भी बात बताई।

साथ ही लोन के लिए दिसम्बर 2016 में प्रोसेस फीस समेत कुल 6.65 लाख रुपए ले लिए, लेकिन लोन नहीं दिलवाई। संध्या के बार बार मांग करने पर उसने केवल 80 हजार रुपए लौटाए। रुपए नहीं मिलने संध्या ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में लिखित शिकायत दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।