8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

surat news : 50 वर्षीय प्रौढ़ व 30 वर्षीय युवक ने 14 वर्ष तक महिला को बनाया हवस का शिकार

- प्रौढ़ ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, जबकि युवक ने ब्लैकमेल कर किया बलात्कार

less than 1 minute read
Google source verification
surat news : 50 वर्षीय प्रौढ़ व 30 वर्षीय युवक ने 14 वर्ष तक महिला को बनाया हवस का शिकार

surat news : 50 वर्षीय प्रौढ़ व 30 वर्षीय युवक ने 14 वर्ष तक महिला को बनाया हवस का शिकार

सूरत. अमरोली क्षेत्र में वर्षीय प्रौढ़ व उसके 30 वर्षीय मित्र ने मिल कर 14 वर्ष तक महिला को हवस का शिकार बनाया। प्रौढ़ ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए जबकि उसके मित्र ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर बलात्कार किया। अमरोली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक 45 वर्षीय महिला 2009 में सिंगणपोर सुंदरम सोसायटी निवासी दिनेश सवाणी (50) के संपर्क में आई थी। दिनेश ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद शादी करने से मना कर दिया, साथ ही पीडि़ता को धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को कुछ बताया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।

वह उसे किसी झूठे मामले में फंसा देगा। 2020 में दिनेश के मित्र भावनगर जिले के उमराला गांव निवासी किशन सवाणी ने पीडि़ता को ब्लैकमेल कर करना शुुरू कर दिया। उसने पीडि़ता को उसके अश्लील फोटो दिखाए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पीडि़ता के साथ बलात्कार किया। इसके बाद भी दोनों ने पीडि़ता को प्रताडि़त करना जारी रखा।आखिरकार पीडि़ता ने अमरोली थाने में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई।