4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LAJPORE JAIL : राशन किट के साथ लाजपोर सैन्ट्रल जेल से 59 कैदियों को रिहा किया गया

- कोरोना संक्रमण के चलते जेल में भीड़ कम करने की कवायद # 27.69 लाख के हीरे बदल कर दलाल के साथ की थी ठगी - वांछित आरोपी को वराछा पुलिस ने किया गिरफ्तार # मोटरसाइकिल चुराने के आरोप में एक गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
LAJPORE JAIL : राशन किट के साथ लाजपोर सैन्ट्रल जेल से 59 कैदियों को रिहा किया गया

LAJPORE JAIL : राशन किट के साथ लाजपोर सैन्ट्रल जेल से 59 कैदियों को रिहा किया गया

सूरत. कोरोना महामारी के दौरान कैदियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जेल में कैदियों की भीड़ कम करने के लिए 59 कैदियों को जमानत पर रिहा किया गया है। साथ ही करुणा ट्रस्ट द्वारा इन कैदियों को राशन किट का वितरण भी किया गया है।

लाजपोर जेल सूत्रों का कहना हैं कि कोरोना काल में कैदियों की सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गाइड लाइन जारी की है। गाइड लाइन के अनुसार लाजपोर जेल के लिए गठित एक हाई पावर कमेटी के निर्देशानुसार जेल में संक्रमण को फैलने रोकने और जेल में कैदियों की भीड़ कम करने के लिए उदेश्य से यह कदम उठाया गया है।

जमानत पर छोडऩे के लिए जिन कैदियों का चयन किया गया है वे सात वर्ष या उससे कम सजा से जुड़े मामलों के है। इनमें विचाराधिन और सजायाफ्ता दोनों तरह के कैदी शामिल है। इन सभी कैदियों को जमानत की शर्तो का पालन करना होगा और जमानत अवधी खत्म होने पर जेल लौटना होगा।

-------------------

27.69 लाख के हीरे बदल कर दलाल के साथ की थी ठगी

- वांछित आरोपी को वराछा पुलिस ने किया गिरफ्तार


सूरत. 27.69 लाख रुपए के हीरों का पैकेट बदल कर एक व्यापारी के साथ ठगी करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को वराछा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिकग सरथाणा योगीनगर सोसायटी निवासी उमेश मांगुकिया अठवालाइन्स महालक्ष्मी एवेन्यु निवासी हीरा दलाल अजय शाह के साथ ठगी करने में शामिल था।

उसने अपने साथी विमल वाछाणी के साथ मिल कर दो माह पूर्व ठगी की साजिश रची थी। साजिश के तहत उन्होंने अजय से संपर्क किया और फिर हीरे खरीदने के झांसा देकर हीरे देखने के बहाने वराछा मीनी बाजार स्थित अपने कार्यालय पर बुलाया।

वहां हीरे देने के बहाने उसे पैकेट ले लिया और फिर बड़ी सफाई से पैकट के हीरे बदल कर नकली हीरों का पैकेट थमा दिया। बाद में इस बारे में अजय को पता चलने पर उसने वराछा पुलिस का संपर्क किया था और दोनों के खिलाफ ठगी की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।

----------------

मोटरसाइकिल चुराने के आरोप में एक गिरफ्तार


सूरत. पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल जब्त कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बरोड़ा प्रिस्टेज मोहनबाग शॉपिंग सेन्टर निवासी आरोपी विपुल राखोलिया ने बरामद मोटरसाइकिल एक सप्ताह पूर्व चुराना कबूल किया है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हैं।