
File Image
सूरत. शहर के एक व्यापारी के साथ 6.50 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ठग युवक ने अपनी पहचान केन्द्रीय गृह मंत्रालय के ऑडिटर और सलाहकार के तौर पर देकर वाइन शॉप का लाइसेंस दिलाने का झांसा देकर रुपए ऐंठ लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस ने बताया कि न्यू सिटीलाइट रोड चाइना गेट सोसायटी निवासी व्यापारी पियूष जगदीश पटेल ने उत्तराखंड हरिद्वार के जवालपुर निवासी ओमवीर सिंह विजयप्रकाश सिंह के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज करवाया है। आरोप के मुताबिक, पियूष का आरोपी के साथ दो साल पहले दोस्त के जरिए संपर्क हुआ था। उस समय आरोपी ने अपनी पहचान केन्द्रीय गृह मंत्रालय के ऑडिटर और सलाहकार के तौर पर दी थी। उसने अपना विजिटिंग कार्ड भी दिया था। खुद को सरकार का बड़ा अधिकारी बताकर उसने वाइन शॉप का लाइसेंस दिलाने का झांसा दिया और 6.50 लाख रुपए ऐंठ लिए थे। बाद में वह फरार हो गया था। जब पियूष को पता चला कि आरोपी कोई सरकारी अधिकारी नहीं है और हाल ही में ईडी के अधिकारी के नाम पर भी उसने अन्य लोगों के साथ ठगी की है तो उन्होंने रविवार को क्राइम ब्रांच थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
Published on:
14 Aug 2023 09:12 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
