
पुरानी नौकरानी के मेंगो जूस में धतूरे के बीच मिला कर की थी चोरी
सूरत. वेसू में एक व्यापारी के घर से 8.31 लाख के जेवरों की चोरी भी खटोदरा पुलिस द्वारा पकड़ी गई। पनास गांव की दो महिलाओं ने की थी। उमरा पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, पनास गांव निवासी शीतल उर्फ सीता विश्वकर्मा व गरीमा उर्फ तारा विश्वकर्मा ने वेसू फ्लोरेंस बिल्डिंग निवासी व्यापारी तुषार शाह के घर पर जेवरों की चोरी की थी।
तुषार ने गरिमा के रेफरेंस पर शीतल को अपने यहां काम पर रखा था। उनके घर में वर्षो से टीना नाम के महिला पहले से काम करती थी। गत 26 मई को तुषार की पत्नी ने आटा लगाते वक्त अपने जेवर निकाल कर कटोरी में रख दिए थे। उस समय सीता वहीं पर थी। बाद में सीता ने मौका देख कर टीना मेंगो जूस में धतूरे बीच मिला कर पिला दिए।
वह बेहोश सी हो गई तो जेवर व नकदी बटोर कर फरार हो गई थी। पिछले दिनों वह एक और घर में चोरी के मामले में गरिमा के साथ खटोदरा पुलिस द्वारा पकड़ी गई तो तुषार ने उमरा पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज करवाई। उसके घर से पुलिस को धतूरे के बीज भी मिले थे।
महिधरपुरा में भी हुई थी 1.18 लाख की चोरी
सुमूलडेरी रोड सरदारनगर निवासी सरदारनगर निवासी व्यापारी मुकेश पटेल के घर से भी 1.18 लाख के सामान की चोरी हुई थी। गत 25 जुलाई को दो अज्ञात महिलाएं घर पर आई थी। उन्होंने उनकी पत्नी से कहा कि आंटी ने साफ सफाई के लिए भेजा है। फिर दोनों काम में लग गई। काम के दौरान उन्होंने पर्स चुरा लिया।
जिसमें नकदी और जेवर थे। मुकेश के कारोबार के सिलसिले में बाहर होने के कारण उन्होंने शिकायत दर्ज नहीं करवाई। गुरुवार को उन्होंने महिधरपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस इस घटना के बारे में भी पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ कर रही है।
-----------------
कपड़ा व्यापारी का मुनीम 22 लाख रुपए ले उड़ा
सूरत. रिंंगरोड स्थित रेशमवाला मार्केट के एक व्यापारी के यहां बतौर मुनीम काम करने वाला युवक बाइस लाख रुपए नकद चुरा कर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, घोड़दौड़ रोड शिवालय अपार्टमेंट निवासी संकेत राठी के साथ राजस्थान के चूरू जिले के धद्रेवा गांव निवासी अजयसिंह महेला ने विश्वासघात किया।
श्रीराम क्रिएशन के नाम से कपड़े का कारोबार करने वाले संकेत के कार्यालय में वह बतौर मुनीम काम करता था और वहीं पर रहता था। संकेत को उनके व्यपारी मित्र गोपाल अग्रवाल ने 22 लाख रुपए दिए थे जो उन्होंने अपने कार्यालय में रखे थे। इस बीच गुरुवार सुबह आठ बजे मौका देख कर अजय कार्यालय से रुपए चुरा कर फरार हो गया। इस पर उन्होंने सलाबतपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।
------------------
दो भाईयों के तीन मोबाइल फोन चुराए
सूरत. लिम्बायत नारायण नगर ब्रिज के पास से गुजर रहे दो भाइयों को झांसा देकर तीन बदमाशों ने उनके तीन मोबाइल फोन चुरा लिए। चोरी गए मोबाइल फोन की कीमत सोलह हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक गोडादरा माधव रेजिडेंसी निवासी जगाराम चौधरी व उसका भाई साडिय़ों की दुकान में काम करते हैं। वे गुरुवार को लौट रहे थे, उस दौरान नारायण नगर ब्रिज के पास तीन युवकों ने उन्हें बातों में उलझाया और उनकी जेब में रखे मोबाइल फोन चुरा लिए।
-------------
Published on:
07 Aug 2021 09:47 am
बड़ी खबरें
View Allगुजरात
ट्रेंडिंग
