
देश की अर्थव्यवस्था में 80 प्रतिशत योगदान वैश्य समाज का
सूरत. माहुरी वैश्य मण्डल सूरत द्वारा नौवें वार्षिकोत्सव पर आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन एवं मां मथुरावासिनी पूजा महोत्सव का शुक्रवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेश भारूका ने कहा कि वैश्य समाज का देश के आर्थिक विकास में सर्वाधिक योगदान है। वैश्य समाज का देश की अर्थवस्था में में 80 प्रतिशत से अधिक योगदान है। आज वैश्य समाज के देशभर में 375 घटक हंै, जो देश की जनसंख्या का 20 प्रतिशत है। इसके बावजूद हमारे समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व उसके अनुरूप नहीं है। अभी देश में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं, यही समय है कि सम्पूर्ण समाज को संगठित होकर वैश्य बंधुओं को प्रतिनिधित्व दिलाना है। इसके पश्चात बच्चों एवं महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। माता की में मां मथुरावासिनी की भव्य झांकियों के माध्यम से दिल्ली की मोनू मनचंदा एण्ड पार्टी ने प्रस्तुति दी। कुलदेवी मां मथुरावासिनी के विसर्जन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
अग्र मिलन की साप्ताहिक बैठक कल
सूरत. अग्र मिलन की ३९वीं साप्ताहिक बैठक रविवार को भटार स्थित रविशंकर संकुल सोसायटी के समर्पण बिल्ंिडग परिसर में सुबह आठ से होगी। इसमें अग्रवाल, माहेश्वरी एवं जैन समाज के वैवाहिक युवक युवतियों के बॉयोडेटा का आदान प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा तीनों समाज के विभूतियों का सम्मान किया जाएगा तथा स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम भी होगा।
Published on:
30 Mar 2019 01:23 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
