12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Surat/ कृत्रिम तालाबों में 8177 दशा मां की प्रतिमाओं का विसर्जन

कतारगाम जोन में सबसे अधिक 3367 और सबसे कम अठवा जोन में 423 प्रतिमाएं की गई विसर्जित

2 min read
Google source verification
Surat/ कृत्रिम तालाबों में 8177 दशा मां की प्रतिमाओं का विसर्जन

Surat/ कृत्रिम तालाबों में 8177 दशा मां की प्रतिमाओं का विसर्जन

सूरत. शहर में मनाए गए दशा मां उत्सव की शनिवार रात पूर्णाहूति के साथ प्रतिमाओं का मनपा द्वारा निर्मित कृत्रिम तालाबों में विसर्जन किया गया। शहर में बनाए गए पांच कृत्रिम तालाबों में कुल 8177 प्रतिमाएं विसर्जित की गई।


एनजीटी के आदेश के बाद से पिछले कई सालों से तापी नदी में प्रतिमाओं के विसर्जन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसे में दशा मां उत्सव हो गया गणेश उत्सव प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए मनपा की ओर से शहर में कृत्रिम तालाबों का निर्माण किया जाता है। इन तालाबों में प्रतिमाओं का प्रतिकात्मक विसर्जन करने के बाद प्रतिमाओं को सम्मान के साथ दरिया में विसर्जित किया जाता है। इस साल भी सावन महिने की शुरुआत के साथ ही शहर में दशा मां उत्सव धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने घरों में और पंडालों में दशा मां की प्रतिमाएं स्थापित कर नौ दिनों तक पूजा-आराधना करने के बाद शनिवार रात जागरण के साथ विसर्जन यात्रा निकाली। विसर्जन को ध्यान में रखते हुए मनपा की ओर से अठवा जोन में डुमस ओवारा, वराछा जोन में वीटी सर्किल, कतारगाम जोन में लंका विजय ओवारा, सेंट्रल जोन में डक्का ओवारा और रांदेर जोन में रामजी ओवारा पर कृत्रिम तालाबों का निर्माण किया गया था। शनिवार रात से रविवार सुबह तक विसर्जन यात्रा चली। मनपा के मुताबिक पांचों कृत्रिम तालाबों को मिलाकर कुल 8177 प्रतिमाओं का तालाबों में विसर्जन किया गया। सबसे अधिक 3367 प्रतिमाओं का विसर्जन कतारगाम जोन के तालाब में और सबसे कम 423 प्रतिमाओंका विसर्जन अठवा जोन के तालाब में हुआ।

कृत्रित ताबालों के बावजूद लोगों ने नहर और खाडिय़ों में किया विसर्जन


तापी नदी में प्रतिमाओं के विसर्जन पर प्रतिबंध होने से मनपा की ओर से शहर में पांच कृत्रिम तालाबों का निर्माण किया गया था और भक्तों से इन तालाबों में ही प्रतिमाएं विसर्जित करने की अपील की गई थी। इसके बावजूद कई लोगों ने अपील को नजर अंदाज कर प्रतिमाओं का विसर्जन खाडिय़ां तथा नहरों में किया। सुबह शहर की खाडिय़ां और नहरों के किनारे अर्ध विसर्जित प्रमिताओं का अंबार देखने मिला। विभिन्न सामाजिक संस्थाएं आगे आई और इन प्रतिमाओं को इकठ्ठा कर प्रतिमाओं का सम्मानपूर्वक दरिया में विसर्जन किया।


किस कृत्रिम तालाब में कितनी प्रतिमाएं हुई विसर्जित


कृत्रिम ताबाल विसर्जित प्रतिमाओं की संख्या
डुमस ओवारा 423
वीटी सर्किल, वराछा 2721
लंका विजय ओवारा कतारगाम 3367
डक्का ओवारा, सेंट्रल जोन 714
रामजी ओवारा, रांदेर 952