
Surat/ आप पार्षद सुहागिया गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा
सूरत. स्मीमेर अस्पताल के कर्मचारी पर कथित तौर पर तमाचा मारने के आरोप में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के पार्षद विपुल सुहागिया को शुक्रवार को कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया। सुहागिया के समर्थन में आप नेता गोपाल इटालिया भी कोर्ट पहुंचे थे।
पार्षद विपुल सुहागिया पर स्मीमेर अस्पताल में ठेके के कर्मचारी को तमाचा मारने का आरोप लगा था। बताया जा रहा है कि सुहागिया अस्पताल के निरीक्षण पर पहुंचे थे, तभी कर्मचारी की लापरवाही को देखकर सुहागिया उन्होंने कर्मचारी को तमाचा जड़ दिया था। जिसे लेकर वराछा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी और गुरुवार को वराछा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। पार्षद की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही गुरुवार रात आप कार्यकर्ताओं ने वराछा थाने के बाहर जमकर हंगामा मचाया था, जिससे पुलिस ने 23 कार्यकर्ताओं को डिटेन भी किया था। शुक्रवार को सुहागिया को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। कोर्ट में पेशी के दौरान आप नेता गोपाल इटालिया, आप के शहर प्रमुख महेन्द्र नावडिया, अधिवक्ता विलास एस.पाटिल, पार्षद धर्मेश भंडेरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Published on:
06 Oct 2023 09:28 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
