17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ADMISSION : फार्मेसी की प्रवेश प्रक्रिया से पहले ही सताने लगा रिक्त सीटों का डर !

डिग्री-डिप्लोमा फार्मेसी D2D Pharmacy admission में प्रवेश का इंतजार तो खत्म हो गया, लेकिन प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही प्रवेश समिति को रिक्त सीटों का डर सताने लगा है। इसलिए गुजकेट नहीं देने वालों को भी प्रवेश देने का निर्णय किया गया है। प्रवेश समिति ने पंजीकरण करवाने वाले विद्यार्थियों को 9 नवंबर तक कॉलेजों का चयन करने के लिए कहा है। इससे पहले कॉलेजों को मान्यता नहीं मिलने के कारण प्रवेश समिति ने तीन बार प्रवेश प्रक्रिया स्थगित की थी।

2 min read
Google source verification
ADMISSION : फार्मेसी की प्रवेश प्रक्रिया से पहले ही सताने लगा रिक्त सीटों का डर !

ADMISSION : फार्मेसी की प्रवेश प्रक्रिया से पहले ही सताने लगा रिक्त सीटों का डर !

फार्मेसी काउंसिल की ओर से कॉलेजों को मान्यता देने में हुई देरी का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ा है। 12वीं का परिणाम जारी होने के छह माह बाद डिग्री-डिप्लोमा फार्मेसी D2D Pharmacy admission की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो रही है। कॉलेजों को मान्यता नहीं मिलने पर प्रवेश समिति ने तीन बार प्रवेश प्रक्रिया स्थगित की थी। फार्मेसी काउंसिल से कॉलेजों की मान्यता की प्रकिया पूरी होने के बाद गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (जीटीयू) को नए दो फार्मेसी कॉलेजों को मंजूरी मिली है। इसके साथ ही जीटीयू की 120 सीटें बढ़ गई हैं। अब 6300 सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।

रिक्त सीटों पर दूसरा राउंड :
D2D Pharmacy admission इन सीटों पर प्रवेश पाने के लिए 12000 से अधिक विद्यार्थी मेरिट लिस्ट में शामिल हैं। सभी को 9 नवंबर तक मॉक राउंड में कॉलेजों का चयन करने का आदेश दिया गया है। 11 नवंबर को मॉक राउंड का परिणाम जारी किया जाएगा। इसके बाद 13 नवंबर तक कॉलेज चयन की प्रकिया की जाएगी और 15 नवंबर को पहले राउंड के तहत विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। विद्यार्थी को 18 नवंबर तक प्रवेश रद्द करने का मौका दिया गया है। 19 नवंबर को पहले राउंड का परिणाम जारी किया जाएगा। तब पता चलेगा कितने विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया और कितनी सीटें रिक्त रह गईं। 21 से 23 नवंबर को प्रवेश का दूसरा राउंड आयोजित किया गया है। 25 नवंबर को एनरोलमेंट की प्रकिया होगी। 30 नवंबर को दूसरे राउंड का परिणाम जारी होगा।
सीटें भरने के लिए नियमों में ढील :
इस साल डिप्लोमा और डिग्री इंजीनियरिंग की 55 हजार से अधिक सीटें रिक्त रह गई हैं। इन्हें भरने के लिए गुजकेट और जेईई नहीं देने वाले विद्यार्थियों को भी प्रवेश देने का निर्णय किया गया था। D2D Pharmacy admission डिग्री-डिप्लोमा फार्मेसी में सीटें रिक्त ना रह जाए इसलिए पहले ही गुजकेट नहीं देने वालों को भी प्रवेश देने का निर्णय किया गया है। इसके लिए प्रवेश समिति ने अलग से कार्यक्रम जारी किया है। सरकारी और अनुदानित रिक्त सीटों के लिए 1 से 7 दिसंबर तक कॉलेज चयन राउंड होगा। 8 दिसंबर को कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा। फिर भी सीटें रिक्त रह गईं तो जिन्होंने प्रवेश के लिए पंजीकरण नहीं करवाया है, उन्हें 14 से 16 दिसंबर तक पंजीकरण के लिए आमंत्रित किया जाएगा। 19 दिसंबर को ऑफलाइन बुलाकर प्रवेश दिया जाएगा।