13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आद्रा अग्रवाल नवसारी कलक्टर नियुक्त

जिला कलक्टर एमडी मोडिया का भरुच तबादला वांसदा प्रांत अधिकारी को डीडीओ का पदभार

less than 1 minute read
Google source verification

सूरत

image

Sunil Mishra

Aug 30, 2019

आद्रा अग्रवाल नवसारी कलक्टर नियुक्त

आद्रा अग्रवाल नवसारी कलक्टर नियुक्त


नवसारी. राज्य सरकार ने राज्य के 79 आइएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें नवसारी जिला कलक्टर का तबादला कर भरुच जिला कलक्टर के पद पर नियुक्ति दी गई है। वहीं, डीजीवीसीएल एमडी आद्रा अग्रवाल का तबादला कर नवसारी कलक्टर के पद पर नियुक्त किया है। इसके साथ ही नवसारी को तीसरी महिला कलक्टर मिली हैं। साथ ही वांसदा प्रांत अधिकारी को भी पदोन्नति देकर तबादला किया गया। 5 अप्रेल 2018 को डॉ. मोडिया को नवसारी कलक्टर के तौर पर नियुक्ति दी गई थी। डॉ. मोडिया ने नवसारी में 17 महीनों का कार्यकाल पूरा किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराया। जिला कलक्टर के तबादले के साथ ही नवसारी को तीसरी महिला कलक्टर मिली हैं। दक्षिण गुजरात बिजली कम्पनी, सूरत की एमडी आद्रा अग्रवाल को नवसारी जिला कलक्टर के पद पर नियुक्ति दी गई है। आद्रा अग्रवाल इससे पूर्व डांग जिला कलक्टर के पद पर कार्य कर चुकी हंै। नवसारी के वांसदा प्रांत अधिकारी व डिप्टी कलक्टर के पद पर कार्यरत ललित नारायण सिंह सांडु को भी पदोन्नति देकर बोटाड जिला विकास अधिकारी के तौर पर नियुक्तिदी गई।