
surat
सूरत।नोटबंदी को डेढ़ महीने बीतने को है, लेकिन अभी तक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अन्य बैंकों को पर्याप्त रकम नहीं पहुंचा पा रही है। इस कारण बैंक कर्मियों को ग्राहकों के साथ प्रतिदिन उलझना पड़ता है। इस आरोप के साथ बुधवार को बैंक कर्मचारियों ने केन्द्र सरकार और आरबीआई के खिलाफ नारेबाजी की।
बुधवार शाम बैंकिंग कामकाज निपटाने के पश्चात लगभग 200 बैंक कर्मचारियों ने नानपुरा स्थित यूनियन बैंक के सामने धरना दिया और नारेबाजी की। कर्मचारियों का आरोप है कि नोटबंदी के कारण बैंक कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है। आरबीआई उन्हें पर्याप्त रकम नहीं भेज रही है। इस कारण ग्राहक बैंक कर्मचारियों से उलझ जाते हैं। यह घटनाएं अक्सर बन रही हैं। इसलिए आरबीआई पर्याप्त रकम उपलब्ध कराए। राष्ट्रीयकृत, निजी और कॉ.ऑपरेटिव सभी बैंकों को समान रकम दी जाए।
जहां पर नए नोट मिले, इसकी सीबीआई जांच कराई जाए और नोटबंदी के चलते मृत लोगों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा बैंक कर्मचारियों को सुरक्षा देने की मांग की गई। गुजरात बैंक वर्कर्स यूनियन के वसंत बारोट ने बताया कि गुरुवार से बैंकिंग काम नियमित चलेगा। इसके पश्चात 8 जनवरी से देश भर के तमाम बैंकिंग एसोसिएशन की बैठक है जो तीन दिन चलेगी। इसमें हम आगामी रणनीति तय करेंगे।
Published on:
28 Dec 2016 11:27 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
