शहरभर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे मनपा के अभियान के तहत बुधवार को भी अधिकारियों ने कार्रवाई की। रांदेर जोन टीम ने अडजाण क्षेत्र में आनंदमहल रोड, डी मार्ट से रंगीला सर्कल की ओर जाते रास्ते, संस्कार भारती स्कूल के आसपास कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान मनपा टीम ने लारियां, लोहे के स्टैंड्स, लकड़ी की मेजें, बोर्ड, बैनर समेत अतिक्रमण की वजह बन रहा अन्य सामान जब्त कर लिया। श्रीधर काम्प्लेक्स में मार्जिन की जगह पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण भी दूर किया। इसके अलावा प्राइम आर्केड के समीप ग्रीन पार्क सोसायटी में विजिटर्स पार्किंग की जगह फेब्रिकेशन कर चल रहे रेस्टोरेंट को ढहा दिया। यहां से मनपा ने पार्किंग की ४५० वर्गफीट जगह खाली कराई।